Friday, Sep 29, 2023
-->
film-saand-ki-aankh-news-poster-release

Saand Ki Aankh: तपती धूप में गोबर थोपते नजर आईं तापसी पन्नू

  • Updated on 3/12/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्म 'बदला' में शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाली तापसी पन्नू की आगामी फिल्म ‘सांड की आंख’ का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीटर पर फिल्म का पोस्टर जारी किया है जिसमें गांव की दो महिलाएं गोबर थापती हुई नजर आ रही हैं।

दोनों महिलाओं की तस्वीर पीछे से ली गई है जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों शायद फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Guns and घागराs ❤️ हैपी Valentines डे @bhumipednekar #ValentinesDay #SaandKiAankh

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on Feb 14, 2019 at 1:01am PST

वहीं कुछ दिन पहले वैलेंटाइन डे पर फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था जिसे लेकर खूब चर्चाएं हो रही थीं। पोस्टर को तापसी पन्नू ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा था कि ‘गन और घाघरा, हैप्पी वैलेंटाइन डे'। वहीं पोस्टर में तापसी और भूमि दोनों खेत के बीच में घाघरा पहने और हाथ में बंदूक लिए नजर आ रही हैं। फैंस को इनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है। 

B’day Spl: आखिर क्यों मां के कहने पर भंसाली ने श्रेया घोषाल को दिया पहला बड़ा ब्रेक?

बता दें कि ये फिल्म उत्तर प्रदेश के जोहरी गांव की रहने वाली दो महिलोओं पर आधारित है जिनका नाम चंद्रो और प्राक्षी है।

इन दोनों महिलाओं ने 50 की उम्र में शार्पशूटिंग शुरू की थी और अब उनकी उम्र 87 के आसपास है। कुछ दिन पहले ही तापसी ने चंद्रो और प्राक्षी के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की थी। जिसमें फिल्म के डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी नजर आ रहे हैं।

तापसी पन्नू के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इस शुक्रवार वुमेन्स डे के खास मौके पर अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'बदला' रिलीज हुई है।

दर्शकों की तरफ से फिल्म को पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहे हैं। वहीं अगर बात की जाए फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो ट्रेड पंडितों के अनुसार फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 5.04 करोड़ की कमाई की वहीं शनिवार को कमाई में बहुत उछाल देखा गया। 

'लुका-छुप्पी' हिट कराने के बाद अब इस फिल्म शूटिंग में बिजी हैं कृति सेनन

जी हां, फिल्म ने 8.55 करोड़ कमाए। कुल मिलाकर फिल्म ने दो दिन में 13.59 करोड़ कमा डाले हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

When you have to be bossy but with some poise .... #Badla 8th March 2019

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on Mar 3, 2019 at 11:41pm PST

इसके अलावा वो जल्द ही 'मिशन मंगल' में नजर आने वाली है जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में होंगे। इसके अलावा फिल्म में  विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय कपूर, शरमन जोशी और कृति कुल्हारी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को जगन शक्ति डायरेक्ट करेंगे। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.