Saturday, Jun 10, 2023
-->
filmi-duniya-bollywood-top-5-news-13th-december-sosnnt

Bollywood Bulletin: एक क्लिक में पढ़ें, फिल्मी जगत की Top खबरें

  • Updated on 12/13/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्मी दुनिया में क्या हलचल है और कौन किससे पीछे या किसकी हुई किससे लड़ाई एक क्लिक में पढ़ें अभी तक की ये Top खबरें...

 बड़े धूमधाम से Ankita की विक्की जैन से हुई सगाई, बैकग्राउंड में बजा Sushant का गाना

ankita lokhande vicky jain engagement sosnnt

अंकिता लोखंडे (ankita lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) बहुत जल्द अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी कल यानी 14 दिसंबर को हैं। वहीं शादी के फंक्शन जोरों-शोरों पर हैं जिसकी कई सारी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। 

MissUniverse2021: 21 साल बाद भारत की ब्यूटी क्वीन का दिखा जलवा

#missuniverse2021: after 21 years, the beauty queen of india showed up

भारत की हरनाज कौर संधू मिस यूनिवर्स बन गईं हैं। भारत ने 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का टाइटल जीता है। इससे पहले 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनी थीं। 

Video: मिस यूनिवर्स 2021 जज करने पहुंची Urvashi, हरनाज को जीतता देख रो पड़ीं एक्ट्रेस

urvashi rautela could not stop tears after seeing harnaaz sandhu winning sosnnt

इस वक्त पूरा देश 21 साल की हरनाज संधू (Harnaaz Kaur Sandhu) पर गर्व कर रहा है जिन्होंने एतिहास रचा है। पूरे 21 साल बाद हमारे देश में मिस यूनिवर्स (Miss Universe) का ताज वापस आया है। जी हां, 75 से ज्यादा प्रतिभाशाली महिलाओं को पछाड़ते हुए हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 (Miss Universe 2021) का ताज अपने नाम किया है। 

नोरा फतेही का 'डांस मेरी रानी' का फर्स्ट लुक रिलीज, Mermaid के अवतार आईं नजर

nora-fatehi-turns-sultry-mermaid-for-new-music-video-sosnnt

बेहद खूबसूरत नोरा फतेही अपने करियर के शुरुआत से ही अपने कमाल के डांस मूव्स से ही नहीं बल्कि एक्टिंग से भी सभी दिलों को धड़का रही हैं। ऐसे में अब नोरा ने गुरु रंधावा के अगले सिंगल म्यूजिक वीडियो मेरी रानी के लिए बेहद खूबसूरत मोमेंट का अवतार अपनाया है। बता दें कि इस डांसिंग ट्रैक के लिए मोमेंट का अवतार डायरेक्टर बॉस्को लेस्ली मार्टिस के दिमाग से निकली एक क्रिएटिविटी है। 

विक्की कौशल की SAM बहादुर में हुई 'दंगल गर्ल्‍स' की एंट्री, निभाएंगी खास रोल

vicky-kaushal-welcomes-sanya-malhotra-and-fatima-sana-shaikh-to-in-sam-bahadur-sosnnt

फ़िल्म 'सैमबहादुर' में अन्य दो कलाकारों की एंट्री हो गयी है। फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा, ​​आरएसवीपी और मेघना गुलज़ार की सैमबहादुर में चुनौतीपूर्ण भूमिकाएँ निभाने के लिए तैयार हैं। भारत के सबसे महान युद्ध नायकों में से एक, बहादुर सैम मानेकशॉ के जीवन और समय पर आधारित सैमबहादुर के कलाकारों में उनके शामिल होने की घोषणा संयोग से निर्देशक मेघना गुलज़ार के जन्मदिन पर की गई है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.