नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्म ‘मुबारकां’ में चाचा भतीजा एक साथ धमाल मचाने आ गए हैं। अर्जुन कपूर और अनिल कपूर फिल्म में छा गए हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर पंजाबी फैमिली से हैं और उनका डबल रोल है। एक का नाम करण तो दूसरे का चरण, ये दोनों इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी से रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में राहुल देव, नेहा शर्मा, पवन मल्होत्रा और रत्ना पाठक भी हैं। अनीस बज्मी निर्देशित यह फिल्म में साफ सुथरी पारिवारिक कॉमेड़ी है। फिल्म में कॉमेडी के अलावा इमोशन और कन्फ्यूजन का मेल भी नजर आएगा।
Exclusive interview: मैसेज के साथ कॉमेडी का तड़का ‘मुबारकां’
फिल्म में सभी की एक्टिंग अच्छी है और अनिल कपूर को देखकर तो ऐसा लगता ही नहीं कि वे इतने सिनियर एक्टर हैं। सभी नए एक्टर्स के साथ वे इस तरह मिल गए हैं कि वो भी नए लग रहे हैं। अर्जुन ने दोहरी भुमिका बहपत अच्छे से निभाई है।
फिल्म का फर्स्ट हाफ तो काफी अच्छा है आप कही बोर नहीं होंगे। लेकिन सेकंड हाफ काफी लंबा है और आखिर का आधा घंटा तो बेहद बोर लगता है। फिल्म का क्लाइमेक्स और अच्छा हो सकता था। फिल्म को थोड़ा छोटा भी किया जा सकता था।
B'day Special: सुनें, आयशा जुल्का के कुछ सुपरहिट गाने
कहानी कहानी करण (अर्जुन कपूर) और चरण (अर्जुन कपूर) की है, जो जुडवा भाई होकर भी कजिन है। दरअसल, ये बड़ा कनफ्यूज करने वाला मामला है। एक भाई की परवरिश चंडीगढ़ में हुई है तो दूसरे की लंदन में। बस फर्क इतना है कि जो चंढीगढ में है उसने पगड़ी बांध रखी है।
बचपन में ही दोनों के माता पिता का किसी कारणवश निधन हो जाता है। जिस वजह से इनमें से एक भाई को चंडीगढ़ के चाचा ने पाला है और दूसरे को लंदन वाली बुआ ने। वहीं लंदन में ही इनका एक और चाचा (अनिल कपूर) रहता है। खास बात ये है कि ये चाचा एक का मामा लगता है और दूसरे का चाचा।
फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब करण और चरण के घर वाले दोनों की शादी के बिना पूछे रिश्ता पक्का कर देते हैं। जबकि दोनों की पहले से ही गर्लफ्रेंड होती है। बिंकल (अथिया शेट्टी) तो दूसरी स्वीटी (इलियाना डिक्रूज)। अब किसकी शादी किससे होती है ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
भारत का विदेशी कर्ज बढ़कर 629.1 अरब अमेरिकी डॉलर रहा: आरबीआई
केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के स्कूल दिक्कतों को दूर करने के लिए लॉन्च...
छात्रों की नृशंस हत्या : मणिपुरी के लोकप्रिय अभिनेता राजकुमार...
बिधूड़ी को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपकर भाजपा ने नफरत को इनाम दिया:...
स्वामीनाथन को कृषि क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सदा याद रखा...
RSS समर्थित नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने डूटा अध्यक्ष पद पर जीत...
अतीक अहमद गिरोह का इनामी बदमाश दिल्ली से गिरफ्तार
उत्तराखंड को लंदन में 4800 करोड़ के दो और निवेशक मिले
‘हरित क्रांति' के प्रणेता प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन...
पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक खैरा को मादक पदार्थ मामले में किया...