नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत वैसे तो आज हमारे बीच नहीं है। लेकिन फैंस के दिल में वह आज भी जिंदा है। साल 2020 में दुनिया को अलविदा कह देने वाले सुशांत ने बहुत से सपने देखे थे। लेकिन अफसोस वह उन्हें पूर नहीं कर पाए। अगर आज सुशांत हमारे बीच होते तो वह अपना 37वां जन्मदिन मला रहे होते। आज सुशांत के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके अधूरे सपनों के बारे में।
सुशांत सिंह राजूपत के वो 50 सपनें जिंदादिल सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी जिंदगी में करीब 50 सपनें देखें थे। सोशल मीडिया पर सुशांत के इन्ही सपनों की एक लिस्ट खूब वायरल हो रही है। इस लिस्ट में सुशांत के वो सपने लिखे हुए है जिन्हें वह पूरा करना चाहते थे। इस लिस्ट में सुशांत की पहली इच्छा प्लेन उड़ाने से लेक, नेत्रहीन लोगों को कंप्यूटर कोडिंग सिखाना तक शामिल है। इसके अलावा सुशांत को गाड़ियो का भी खूब शौक था। वह हमेशा से अपने सपनों की कार लैंबोर्गिनी खरीदना चाहते थे। उनके पटना वाले घर में कई बाइक्स मौजूद हैं। इसी के साथ सुशांत पर्यावरण के लिए भी योगदान देना चाहते हैं और 1000 पेड़ो को लगाने की तैयारी कर रहे थे। उनकी इस लिस्ट में स्वामी विवेकानंद पर डॉक्यूमेंट्री, सीनेमेटिक्स पर प्रयोग, ट्रेन से यूरोप की यात्रा, डिफेंस फोर्स के लिए स्टूडेंट्स को तैयार कराना, महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देना और क्रिया योगा सीखना जैसी गतिविधियां भी शामिल थीं।
सिर्फ 11 सपनें ही कर सके पूर्ण सुशांत ने 50 सपनों में से 11 सपनों को ही पूरा कर सकें। उनके 39 सपनें अधूरे रह गए। हालांकि, जिस तरह से सुशांत कामयाबी की ओर बढ़ते हुए अपने सपनों को पूरा कर करे थे। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा की अगर आज वह जीवित होते थे, तो वह अपने बाकी सपनों को भी पूरा कर लेते।
14 जनवरी, 2020 को दुनिया को कहा था अलविदा गौरतलब, है कि सुशांत सिंह ने 14 जून 2020 को अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस घटना ने सभी को हिला कर रख दिया था। एक्टर की मौत को लेकर कई एंगल सामने आए थे। इस केस की जांच सीबीआई कर रही है। हालांकि, अभी भी सुशांत की मौत एक गुत्थी बनी हुई है।
पोस्टर से बढ़ी रार, अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला हमला
सदस्यता खत्म होने को BJP ने बताया न्यायसंगत, कहा- राहुल को...
यूट्यूब से सीखा ठगी का तरीका, इस्टाग्राम से लिए नंबर और शुरू कर दी ठगी
कर्नाटक चुनावः कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, खड़गे के बेटे...
केंद्रीय जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग' के खिलाफ विपक्षी दलों की...
राहुल को लेकर प्रियंका गांधी ने पीएम पर दागा सवाल- नरेन्द्र मोदी जी...
राहुल को अयोग्य ठहराना, भाजपा का महंगाई व उद्योगपति मित्रों से ध्यान...
लोकसभा के लिए अयोग्य होने के बाद राहुल गांधी को खाली करना पड़ सकता है...
मोदी सरकार की 'तानाशाही' के खिलाफ 14 विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट...
राहुल गांधी को लोकसभा के लिए अयोग्य करार देने को लेकर ममता ने मोदी...