Sunday, Mar 26, 2023
-->
gauahar khan brother in law awez darbar welcomes the new couple jsrwnt

होने वाले देवर ने कुछ इस अंदाज में किया भाभी गौहर खान का स्वागत, Video हो रहा वायरल

  • Updated on 11/10/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बिग बॉस 7 (bigg boss 7) की विनर रह चुकिं गौहर खान (gauhar khan) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनीं हुईं हैं। बीते दिनों दोनों ने सगाई कर ली थी। अब शादी की तैयारीयां जोरों पर हैं इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें गौहर का होने वाला देवर बड़े ही प्यार से अपनी भाभी का स्वागत करते दिख रहा है।

यह बहुत ही प्यारा वीडियो है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को जैद दरबार के भाई आवेज दरबार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। जसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'मेरी दुआ है कि अल्लाह आपको हमेशा खुश रखे और आप दोनों को किसी की नजर ना लगे। इंशाअल्लाह आमीन सुम्मा आमीन' 

गौहर खान और जैद दरबार काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की डेट भी फिक्स हो गई है। दोनों अगले महीने 24 दिसंबर को शादी करेंगे। शादी का कार्यक्रम मुंबई के एक बड़े होटल में होगा और दो दिनों तक जश्न मनाया जाएगा। बता दें कि जैद म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। 

गौहर से 12 साल छोटे है जैद
गौहर और जैद पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। गौहर और जैद में उम्र का बड़ा फासला है। गौहर जैद से 12 साल बड़ी हैं। अब जैद के पिता इस्माइल दरबार ने भी इस शादी को मंजूरी दे दी है। इस्माइल दरबार का कहना है कि जैसा उनके बच्चे करना चाहेंगे, वह उसी में राजी हैं।

NCB की छापेमारी में अर्जुन रामपाल के घर से मोबाइल, लैपटॉप समेत 11 आइटम सीज

बता दें कि जैद से पहले गौहर, कुशाल टंडन के साथ रिलेशन में थीं। दोनों की मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी और ये दोनों टीवी के हॉट कपल बन गए थे। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया।

वहीं इससे पहले गौहर का नाम बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक विकास बहल के साथ भी जोड़ा गया था। खबरें थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि जब मीटू के तहत विकास बहल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था तब गौहर ने उस मुश्किल घड़ी में उनका पूरा साथ दिया था। गौहर को विकास के ऑफिस आते-जाते भी देखा जा चुका है। वहीं दोनों को कई बार साथ में ट्रैवल करते हुए भी देखा गया है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.