Sunday, Apr 02, 2023
-->
gauhar khan and zaid darbar wedding dance video goes viral jsrwnt

सिर्फ एक Video में देखें गौहर- जैद की पूरी लव स्टोरी, संगीत परफॉर्मेंस की क्लिप आई सामने

  • Updated on 4/26/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जैद दरबार (zaid darbar) और बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (gauhar khan) ने 25 दिसंबर 2020 को बड़ी धूम-धाम के साथ शादी रचाई थी। दोनों के निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया (social media) पर छाई रहीं। वहीं दोनों की खूबसूरत जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। गौहर और जैद दोनों की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर ही फोटोज व वीडियोज शेयर करते रहते हैं। शादी के चार महीने बाद संगीत की एक वीडियो सामने आई है, जिसे देखकर पता चल रहा है कि दोनो की शादी में कितना धमाल हुआ था। खास बात ये है कि इस एक वीडियो में गौहर- जैद की पूरी लव स्टोरी है। 

गौहर और जैद की शादी का यह वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें दूल्हे के भाई यानी आवेज दरबार के साथ-साथ बाकी लोग भी धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं। इसमें शादी के बाद सभी ने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी थी। खासतौर पर आवेज दरबार। आवेज जैद के भाई हैं और एक बेहतरीन कोरियोग्राफर हैं और इस परफॉर्मेंस की कोरियोग्राफी भी उन्होंने ही की थी। 

बता दें कि बीते साल लॉकडाउन के दौरान शॉपिंग के वक्त गौहर और जैद की पहली मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकात दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई।

शानदार थी गौहर जैद की शादी
दुल्हा-दुल्हन के लिबास में यह कपल बेहद खूबसूरत लग रहा था। इस ग्रैंड वेडिंग में मनीष मल्होत्रा, संजय लीला भंसाली समेत कई सितारे शामिल हुए। दोनों का निकाह लुक इतना लाजवाब था कि उनपर से नजरें हटाना मुश्किल था। अपने सबसे खास दिन दोनों ने ही क्रीम कलर के आउटफिट पहने। गौहर ने गोल्डन क्रीम शरारा पहना और उस पर कुंदन की हैवी ब्राइडल ज्वैलरी पहनी। शादी के दौरान के कई सारे डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

शादी से एक रात पहले इतने खूबसूरत दिखें गौहर और जैद, नजरें नहीं हटा पाएंगे आप

गौहर से 12 साल छोटे है जैद
गौहर और जैद पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। गौहर और जैद में उम्र का बड़ा फासला है। गौहर जैद से 12 साल बड़ी हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

यहां पढ़े बॉलीवुड से जुड़ी बड़ी खबरें...

जैद दरबार की दुल्हन बनकर बला की खूबसूरत लग रहीं गौहर खान, देखें तस्वीरें

शादी से एक रात पहले इतने खूबसूरत दिखें गौहर और जैद, नजरें नहीं हटा पाएंगे आप

PICS: गौैहर खान ने लगाई जैद के नाम की MEHANDI, अपने भाई को किया याद

#GaZa की शादी की रस्में हुईं शुरू, पहले दिन हुए चिकसा फंक्शन की फोटो वायरल 

क्रिसमस के दिन शादी के बंधन में बंधेंगे गौहर-जैद, प्री-वेडिंग शूट की फोटोज आईं सामने

Burj Khalifa के सामने गौहर ने जमकर दिया पोज, इस तरह फैंस को किया कंफ्यूज

हनी सिंह के साथ काम करना चाहती हैं गौहर खान, कही ये बड़ी बात

शादी से पहले होने वाले पति के साथ दुबई पहुंचीं गौहर खान, सामने आईं मिनी हॉलीडे की फोटोज

comments

.
.
.
.
.