Sunday, Oct 01, 2023
-->
gauhar khan and zaid darbar wedding reception photos jsrwnt

गौहर- जैद ने निकाह के बाद रिसेप्शन में ढाया कहर, मेहरून- गोल्डन लहंगे में लग रहीं बला सी खूबसूरत

  • Updated on 12/26/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एक्ट्रेस गौहर खान (gauhar khan) और जैद दरबार (Zaid darbar) सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। दोनों निकाह के समय बेहद खूबसूरत नजर आए। दोनों का निकाह लुक इतना लाजवाब था कि उनपर से नजरें हटाना मुश्किल था। शुक्रवार को निकाह मुंबई के आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में हुआ।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

उसके बाद रात को न्यूली वेड कपल ने फैमिली और फ्रैंड्स के लिए रिसेप्शन भी होस्ट किया। इस दौरान गौहर और जैद कहर ढा रहे थे। इस दौरान गौहर के ससुर और म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार ने अपने गाने गाए जिस पर जैद और गौहर ने भी उनके साथ- साथ गाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

गौहर और जैद ने निकाह के समय पाकिस्तान के फैशन प्लेटफॉर्म लाम का व्हाइट वेडिंग लुक कैरी किया। गौहर ने गोल्डन क्रीम शरारा पहना और उस पर कुंदन की हैवी ब्राइडल ज्वैलरी पहनी। जिसे सायरा शकीरा ने डिजाइन किया था। कपल का मेकअप देवकी और कृतिका ने किया। जबकि हेयरडू रितिका ने किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

गौहर खान ने ब्लू कलर का शानदार सूट पहना है वहीं जैद ने भी मैचिंग सूट दोनों के निकाह की रस्में भी खूब धूम धड़ाके से हुईं। हाल ही में गौहर की मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें सामने आईं थीं। यह पार्टी की फोटोज हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

गौहर ने अपने हाथों में मेहंदी लगाई जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी। उन्होंने इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि 'मेहंदी की रात आई। जो ड्रेस मैंने पहनी है, वह 4 साल पहले भाई असद खान ने मुझे गिफ्ट की थी। इसके लिए उसका थैंक्यू। आप भले ही मेरी शादी में नहीं पहुंच पाए, पर आपका प्यार जरूर पहुंच गया। मेरे इतने बड़े दिन पर इस ड्रेस के रूप में आपने जो अपना आशीर्वाद भेजा है, उसे पहनकर बहुत ही स्पेशल फील हो रहा है। यह आपके लिए है भाई।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

अपने मेहंदी सेरेमनी पर गौहर ने येलो कलर का सलवार सूट पहना है जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं। गौहर खान और जैद दरबार काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

Burj Khalifa के सामने गौहर ने जमकर दिया पोज, इस तरह फैंस को किया कंफ्यूज

गौहर से 12 साल छोटे है जैद
गौहर और जैद पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। गौहर और जैद में उम्र का बड़ा फासला है। गौहर जैद से 12 साल बड़ी हैं। अब जैद के पिता इस्माइल दरबार ने भी इस शादी को मंजूरी दे दी है। इस्माइल दरबार का कहना है कि जैसा उनके बच्चे करना चाहेंगे, वह उसी में राजी हैं।

बता दें कि जैद से पहले गौहर, कुशाल टंडन (kushal tandon) के साथ रिलेशन में थीं। दोनों की मुलाकात बिग बॉस (biggboss 7) के घर में हुई थी और ये दोनों टीवी के हॉट कपल बन गए थे। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। लेकिन किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया। वहीं इससे पहले गौहर का नाम बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक विकास बहल के साथ भी जोड़ा गया था। खबरें थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

बता दें कि जब मीटू के तहत विकास बहल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था तब गौहर ने उस मुश्किल घड़ी में उनका पूरा साथ दिया था। गौहर को विकास के ऑफिस आते-जाते भी देखा जा चुका है। वहीं दोनों को कई बार साथ में ट्रैवल करते हुए भी देखा गया है।  

यहां पढ़े बॉलीवुड से जुड़ी बड़ी खबरें...

क्रिसमस के दिन शादी के बंधन में बंधेंगे गौहर-जैद, प्री-वेडिंग शूट की फोटोज आईं सामने

Burj Khalifa के सामने गौहर ने जमकर दिया पोज, इस तरह फैंस को किया कंफ्यूज

हनी सिंह के साथ काम करना चाहती हैं गौहर खान, कही ये बड़ी बात

शादी से पहले होने वाले पति के साथ दुबई पहुंचीं गौहर खान, सामने आईं मिनी हॉलीडे की फोटोज

होने वाले देवर ने कुछ इस अंदाज में किया भाभी गौहर खान का स्वागत, Video हो रहा वायरल

बॉलीवुड के सबसे बड़े MeToo आरोपी से गौहर खान ने की थी 17 साल पहले सगाई

दिसंबर में गौहर खान करने जा रहीं शादी, उम्र में 12 साल छोटे लेकिन cool dude हैं जैद दरबार

'बिग बॉस 14' में एंट्री नहीं लेंगी शिल्पा शिंडे, कहा- मैं मूव ऑन कर चुकी हूं...

Bigg Boss से बाहर आते ही गौहर-हिना पर भड़के सिद्धार्थ, कहा- ईमानदार होना बेहद जरूरी

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.