Sunday, Jun 04, 2023
-->
gauhar-khan-was-seen-flaunting-baby-bump-in-baby-pink-gown-pregnancy-glow-on-her-face

बेबी पिंक गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आईं गौहर खान, चेहरे पर दिखा प्रेगनेंसी ग्लो

  • Updated on 2/4/2023
  • Author : Diksha Raghuwanshi

नई दिल्ली,टीम डिजिटल। सून टू बी मॉम एक्ट्रेस गौहर खान जिन्दगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुज़र रहीं हैं। प्रेगनेंसी अनाउंस करने के बाद से एक्ट्रेस को बहुत बार स्पॉट किया जा चुका है, कभी एयरपोर्ट तो कभी किसी फंक्शन में। एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ झलक रहा हैं।

PunjabKesari

गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर की है। फोटोज में गौहर एक पिंक शिमरी गाउन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही है। गौहर का बेबी पिंक शिमरी गाउन बेहद खूबसूरत है और इस गाउन में गौहर किसी परी से काम नहीं लग रही है। इस गाउन में व्हाइट और पिंक कलर के हैवी स्टोन्स और पर्ल्स लगे थे।

उन्होंने अपने लुक को मैचिंग स्टोन इयररिंग्स, एक बड़ी फिंगर रिंग और एक ब्रेसलेट के साथ पूरा किया। गौहर ब्रश्ड आईब्रो, न्यूड लिप्स, आईलाइनर और पिंक आईशैडो के साथ डेवी शीन मेकअप में स्टनिंग लग रही थीं। गौहर ने अपने छह महीने के बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया, और वह प्रेग्नेंसी ग्लो में बेमिसाल लग रही थीं।

PunjabKesari

कुछ दिनों पहले, गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पर्पल कलर के अनारकली सूट पहने अपनी फोटोज पोस्ट की थी। एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ हैरतअंगेज पोज दिए।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.