नई दिल्ली (टीम डिजिटल)। किसी के सपने, जुनून यहां तक की शादी की कोई उम्र नहीं होती। कभी भी सपने देख सकते हैं और उसे पूरा कर सकते हैं। जिंदगी में कभी भी अपना जीवनसाथी ढूंढा जा सकता है।
बचपन में ही ऐश्वर्या के साथ बन गई थी रणबीर की जोड़ी, देखें वायरल Pics!
इसी बात को 65 साल की मराठी अभिनेत्री ने साबित कर दिखाया है। उन्हें 60 साल की उम्र में अपना जीवनसाथी मिला था। सिर्फ इतना ही नहीं वो अपने जीवनसाथी से फेसबुक के जरिए मिली थीं।
65 वर्षीय सुहासिनी मूले ने यह साबित कर दिया कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। 2011 में सुहासिनी ने 60 साल की उम्र में 65 साल के भौतिक वैज्ञानिक अतुल गुर्टु से शादी की।
पॉप सिंगर केटी पेरी ने Nude होकर की वोट करने की अपील, देखें वीडियो
दोनों ने अपने उम्र और अलग-अलग पेशे की बाधा को नई जिंदगी शुरू करने के बीच में नहीं आने दिया। इनकी प्यार और शादी की दास्तां किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है।
सुहासिनी 1990 में एक लिव इन रिलेशन में थी लेकिन वो कुछ समय बाद अलग हो गईं। सुहासिनी के पास बॉलीवुड और टीवी पर करने के लिए बहुत काम था इसलिए उन्हें अपने रिश्तों के बारे में सोचने का मौका नहीं मिला। उसके बाद सुहासिनी दो दशक के लिए अकेली रहीं।
सुहासिनी ने 'जोधा अकबर' और 'दिल चाहता है' जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया है। उन्हें 1999 में फिल्म 'हू तू तू' के लिये राष्ट्रिय पुरस्कार मिला था। दुनिया के लिए वो एक सफल अभिनेत्री थीं। लेकिन दुनिया की नजरों से दूर उनके दिल में एक साथी की लालसा हमेशा रही।
उनकी जिंदगी में मोड़ तब आया जब उनके एक सहयोगी ने काम के लिए उन्हें फेसबुक एकाउन्ट बनाने को कहा। उसी के जरीए उनकी मुलाकात अतुल गुर्टु से हुई थी। फेसबुक के जरिए उनकी बातें शुरू हुई और फिर नंबर एक्सचेंज हुए। एक दिन अतुल ने सुहासिनी को बताया कि उसने अपनी पहली पत्नी को 6 साल पहले खो दिया था।
उम्र को बाधा न बनाकर अतुल ने सुहासिनी को रिश्ते का प्रस्ताव दिया। यही अंदाज सुहासिनी के दिल को छू गया। दोनों ने शादी के बंधन में बंध कर दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश किया है। अभी भी कई लोग यह नहीं मानते है कि 60 साल की उम्र में कोई शादी करके सेटल हो सकत है।
इस उम्र में शादी करके सुहासिनी ने उन लोगों के सामने एक मिसाल कायम की है। खासतौर पर लड़कियों के लिए। सबसे पहले सुहासिनी ने अपने मंगेतर से कोर्ट में शादी की। और फिर आर्य समाजी रिती रिवाजों के साथ शादी करके मुम्बई में सेटल हो गये।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
अडाणी मुद्दे पर ‘जवाब नहीं देने' के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर विपक्षी...
अडानी का नाम लिए बगैर PM मोदी ने कविताओं के जरिए राहुल और विपक्ष पर...
क्या ‘अच्छे दिन' आ गए और फिर ‘अमृतकाल' शुरू हो गया : तृणमूल...
अडाणी को हवाई अड्डे देने के खिलाफ नीति आयोग की अनुशंसाओं को नजरअंदाज...
पीएम मोदी के भाषण के बाद अधीर रंजन चौधरी बोले- राहुल गांधी का तीर सही...
मोरबी पुल हादसा : ओरेवा ग्रुप के MD जयसुख पटेल को न्यायिक हिरासत में...
चुनाव आयोग के फैसले से पहले विधायकों की अयोग्यता पर कोर्ट का फैसला आए...
राहुल गांधी बोले - पीएम मोदी के भाषण में सच्चाई नहीं, अगर अडाणी मित्र...
फ्रांस की टोटल एनर्जीज ने अडाणी समूह के साथ हाइड्रोजन साझेदारी रोकी
MCD महापौर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उपराज्यपाल सक्सेना से मांगा...