नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पॉपुलर हिप हॉप आर्टिस्ट और रैपर हनी सिंह आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रैपर के जन्मदिन के मौके पर एक खुशी की खबर सामने आई है। बता दें कि जल्द ही हनी सिंह पर एक डॉक्यूमेंट्री बनने वाली है। इस डॉक्यूमेंट्री को बनाने का जिम्मा ऑस्कर विनर फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा ने लिया है।
हनी सिंह पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री आपको बता दें कि हनी सिंह पर बनी यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए लोग रैपर की असल जिंदगी के बारे में जान पाएंगे। हनी सिंह सिंगिंग की दुनिया का जाना माना नाम है। उनके गाने यूथ के बीच काफी पॉपुलर रहे हैं। एक समय लोगों में हनी सिंह के सॉन्ग को सुनने के लिए काफी क्रेज हुआ करता था। हनी सिंह की पर्सनल लाइफ भी काफी लाइमलाइट में रही है। अपने करियर के टॉप पर आकर उनका एकदम से गायब होने जाना, फैंस के लिए तगड़े झटके से कम नहीं था। इसके बाद हनी सिंह ने एकदम से अपनी बीमारी के बारे में सबको बता कर शॉक्ड कर दिया था। उन्होंने मेंटली भी काफी स्ट्रेस झेला है।
2003 में म्यूजिक इंडस्ट्री में की एंट्री दिल्ली के रहने वाले हनी सिंह ने एक रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट के रूप में साल 2003 में म्यूजिक इंडस्ट्री में एंट्री की थी। जिसके बाद उन्होंने एक हिप हॉप प्रोड्यूसर के रूप में अपनी पहचान बनाई। हनी सिंह के रैप औऱ म्यूजिक को लोग दीवानों की तरह पसंद करने लगे और धीरे-धीरे लोगों की बीच उनका अच्छा-खासा नाम बन गया। सिंगर ने 'देसी कलाकर' , 'ब्लू आइज', 'डोप शोप' जैसे कई हिट सॉन्ग दिए हैं। इस शार्ट डाक्यूमेंट्री में हनी सिंह की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को भी दिखाया जाएगा।
मेरी जीवन यात्रा का सच्चा विवरण डॉक्यू-फिल्म पर टिप्पणी करते हुए, यो यो हनी सिंह ने कहा, "मैंने मीडिया में अपने व्यक्तिगत और करियर के मुद्दों के बारे में पहले भी बात की है, लेकिन मैं कभी भी इसे सबके सामने नहीं रख पाया। मुझे अपने प्रशंसकों से जबरदस्त प्यार मिला है और वे पूरी कहानी जानने के हकदार हैं। नेटफ्लिक्स की यह डॉक्यू-फिल्म हर किसी को मेरे जीवन, मेरी परवरिश, जहां मैं हूं और वापसी की मेरी वर्तमान यात्रा का एक सच्चा और ईमानदार विवरण देगी।
ऑस्कर पुरस्कार विजेता निर्माता गुनीत मोंगा, सिख्या एंटरटेनमेंट कहती हैं, “यो यो हनी सिंह ने भारतीय संगीत उद्योग में तूफान ला दिया है। उनका संगीत युवाओं में गूंजता था। प्रेस में सुर्खियां बटोरने से पहले ही सिंह एक स्टार थे। प्रसिद्धि के साथ उनकी उथल-पुथल भरी यात्रा ने पूरे देश को, और हमें उत्तेजित कर दिया। यह एक ऐसी कहानी थी जिसे मैं एक्सप्लोर करना चाहती थी। शुक्र है, नेटफ्लिक्स ने हमेशा वैश्विक दर्शकों के लिए अद्वितीय, विविध स्थानीय कहानियों का समर्थन किया है और इस तरह की एक प्रामाणिक डॉक्यू-फिल्म के लिए एकदम सही जगह बनाई है। हम आपके लिए देश के रैप और हिप-हॉप संगीत के पीछे के व्यक्ति से मिलने के लिए उत्साहित हैं, और उस यात्रा के बारे में जानेंगे जिसके कारण उनका दबदबा और विवाद हुआ।"
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
दिल्ली जूलरी शॉप में डकैतीः 18 किलो गोल्ड बरामद, दो लोग हिरासत में
DHL एक्सप्रेस पार्सल डिलीवरी की कीमतों में 6.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी
ED के सामने पेश नहीं होंगे अभिषेक बनर्जी, दिल्ली में TMC के प्रदर्शन...
उत्तराखंड में लगेगा लिथियम बैटरी प्लांट, तीन हजार करोड़ के और निवेश...
कनाडा की निकली हेकड़ी, कहा- भारत से ‘करीबी संबंधों' को लेकर प्रतिबद्ध
उपराष्ट्रपति धनखड़ के राजस्थान दौरों पर गहलोत ने उठाए सवाल, किया...
कांग्रेस ने कहा- मनरेगा को सुनियोजित ढंग से 'इच्छामृत्यु' दे रही...
मथुरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ट्रेन चढ़ जाने की घटना के बाद 5...
ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वेक्षण रोकने की मुस्लिम पक्ष की अर्जी...
शुरुआती कोरोबार में घरेलू बाजार में तेजी से सेंसेक्स 65 हजार 700 के...