Monday, Jun 05, 2023
-->
hansika motwani mother mona asked for 5 lakh rupees per minute from sohael kathuriya family

जब हंसिका की मां ने सोहेल की फैमिली से शादी में मांगे थे पांच लाख रुपये! जानिए कारण

  • Updated on 3/18/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।  बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस हंसिक मोटवानी अपनी शादी पर बने शो 'लव शादी ड्रामा' के लिए लगातार सुर्खियों में बनी हुईं है। एक्ट्रेस ने सोहेल कथूरिया के साथ शादी की है। हंसिका इस शो में अपनी शादी से रिलेटिड नए -नए खुलासे करती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की मां ने भी अपनी बेटी की शादी के बारे में एक दिलचस्प बात शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने सोहेल और उनकी फैमिली से करीब 5 लाख रुपये की मांग की थी।

हंसिका की मां ने की थी इतने रुपये की मांग
आपको बता दें कि हंसिका और सोहेल की शादी बेहद शाही तरीके से की गई थी। पिछले साल ही कपल ने जयपुर में सात फेरे लिए थे। अपनी शादी के बारे में सभी को रूबरू कराने के लिए ही हंसिका शो लेकर आईं हैं। इस शो के हालिया एपिसोड में एक्ट्रेस की मां दूल्हे के परिवार से फंक्शन में देर से आने के लिए हर मिनट के हिसाब से पांच लाख रुपये देने की डिमांड करती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)

लड़के वालों से नाराज थी मोना मोटवानी
इसी बीच शादी की सभी रस्में हो रही थीं लेकिन एक्ट्रेस की मां लड़के वालों से काफी नाराज थीं। इसके लिए वह कहतीं हैं कि "आप सभी लोगों से मेरा अनुरोध है। कथूरिया लोग हैं देर से आते हैं वहीं मोटवानी समय के बिल्कुल पांबद होते हैं। आज अगर आप लोग देर से आए तो आप सभी को हर मिनट के हिसाब से पांच लाख रुपये देने होंगे। मैं यह इसीलिए कह रही हूं क्योंकि रस्म के लिए शुभ समय शाम 4.30 से 6 बजे बीच में है।" 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.