नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जन्म के समय जयकिशन काकूभाई नाम वाले जैकी श्रॉफ का 1 फरवरी को 61वां जन्मदिन है। बॉलीवुड में अपना नाम कमाने वाले जैकी श्रॉफ हमेशा ही आम लोगों की तरह रहने वाले सेलेब्रिटी में से हैं। उनकी भाषा और रहन सहन आज भी बिल्कुल आम है। उनकी मुंबई की भाषा के कारण प्यार से लोग उन्हें 'जग्गू दादा', 'जग्गा' और 'भीडू' भी कहते हैं। जानिए उनसे जुड़ी कुछ बातें।
जैकी श्रॉफ का जन्म लातूर में गुजराती काकाबाई हरिभाई श्रॉफ के यहां 1 फरवरी 1957 को हुआ था। उनकी मां हुरुनिसा (शादी के बाद रीता) तुर्की की रहने वाली थी।
जैकी ने सबसे पहले देव आनंद की फिल्म 'स्वामी दादा' में काम किया था। लीड रोल में उनकी पहली फिल्म 'हीरो' थी। इस फिल्म के दौरान सुभाष घई ने उनका नाम जैकी रखा। फिल्म में जैकी के साथ मिनाक्षी शेषाद्रि ने भी बॉलीवुड में कदम रखा।
इसके बाद जैकी ने 'अंदर बाहर', 'जूनून', 'युद्ध', 'किंग अंकल', 'अल्लाह रखा', 'परिंदा' और 'कर्मा' जैसी फिल्में की। 'परिंदा' के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।
जैकी ने अपनी गर्लफ्रेंड आयशा से शादी की थी। उनके दो बच्चे, बेटा टाईगर श्रॉफ और बेटी कृष्णा श्रॉफ हैं। टाईगर श्रॉप भी फिल्मों में कदम रख चुके हैं।
जैकी को एक समय में नशे की बुरी लत लग गई थी। एक बार पार्टी के दौरान जैकी ने तब्बू के साथ नशे की हालत में छेड़छाड़ की थी। इसके बारे में पहले तब्बू ने मीडिया में बताया लेकिन बाद में गलतफहमी का नाम देकर बात दबा दी। इसके बाद जैकी और तब्बू ने कभी कोई फिल्म साथ में नहीं की।
जैकी फिलहाल में 'हैप्पी न्यू ईयर', 'धूम 3' 'ब्रदर्स' और भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
देश भर में मनाई गई रामनवमी, मप्र में 11 लोगों की मौत, बंगाल व...
जर्मनी ने राहुल की लोकसभा से अयोग्यता पर ‘संज्ञान लिया', भाजपा और...
पूर्व लोकसेवकों ने खुले पत्र में न्यायपालिका पर कानून मंत्री रीजीजू...
क्रेडाई का रिजर्व बैंक से अनुरोध, रेपो दर में और वृद्धि न की जाए
अडाणी समूह ने तीन-चार साल में 23 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने की...
एलजी सक्सेना ने किसानों को मुफ्त बिजली बंद करने का प्रस्ताव तैयार...
ललित मोदी पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- अब पीएम मोदी के बचाव में सामने...
मालेगांव विस्फोट: लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित को आरोपमुक्त करने संबंधी...
AAP ने देश भर में शुरू किया ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ' पोस्टर अभियान
मोदी ‘सरनेम' विवाद : ललित मोदी ने दी राहुल गांधी पर ब्रिटेन में...