नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड में काफी कम समय में अपनी एक खास पहचाने बनाने वाली एक्ट्रेस जिया खान को कौन भूल सकता है। 20 फरवरी 1988 में जन्मीं जिया की मौत का रहस्य भले ही आज तक नहीं सुलझ पाया लेकिन लोग उन्हें आज भी याद करते हैं। अगर आज जिया जिंदा होती तो अपना 31वां जन्मदिन मना रही होतीं। उनके सुसाइड वाले कदम पर आज भी लोग यहीं कहते हैं कि काश! गायिका से नायिका बनी जिया खान जिंदगी का साथ निभाती।
अरिजीत से सलमान की दुश्मनी नही हुई कम, इस फिल्म से अब हटवाया गाना
आज जिया खान हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने छोटे से करियर में वो काफी प्रभावशाली काम करने में कामयाब रहीं। 2013 में उन्होंने खुदकुशी कर ली थी। उनकी लाश उनके जुहू वाले घर में मिली थी। आइए बताते है उनके बारे में कुछ खास बातें-
A post shared by thefansworld (@thefansworld) on Feb 19, 2017 at 11:38pm PST
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने बॉलीवुड में कम समय में अपनी एक बड़ी पहचान बनाई। अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म निशब्द से डेब्यु करने वाली जिया खान मूल रूप से अमेरिकन ब्रिटिश नागरिक थीं।
A post shared by Nafisa Rizvi Khan @Jiah Khan (@iamjiahkhan) on Nov 25, 2016 at 9:05pm PST
20 फरवरी 1988 को जन्मीं जिया का असली नाम नफीसा था। इनके पिता पिता अली रिजवी खान एक भारतीय अमेरिकी रहे। वहीं इनकी मां रबिया अमीन एक एक्ट्रेस रहीं। जो उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी।
A post shared by Nafisa Rizvi Khan @Jiah Khan (@iamjiahkhan) on Nov 25, 2016 at 10:02am PST
जिया खान लंदन में एक फेमस ऑपेरा गायिका थी। 15 साल की उम्र में छः पॉप गानों का अभिलेखन भी किया था। इसके अलावा औरवे साल्सा, जैज़, कत्थक, बैले, रेगी और बेली डांस में भी उन्हें महारत हासिल थी।
A post shared by Nafisa Rizvi Khan @Jiah Khan (@iamjiahkhan) on Nov 25, 2016 at 9:54am PST
इसके बाद जिया खान कई बड़े सपने लेकर हिंदुस्तान आयी थीं। वह उर्मिला मातोंडकर की फिल्म रंगीला देखकर काफी एक्साइटेड हुई थीं। इसके बाद वह भी पूरी तरह से नायिका बनने की राह पर निकल पड़ीं।
A post shared by Jiah khan (@jiah_khan_page) on Aug 30, 2016 at 9:17am PDT
जिया ने मनीषा कोईराला की फिल्म दिल से बाल कलाकार का रोल किया था। इसके बाद 16 साल की उम्र में मुकेश भट्ट की फिल्म तुमसा नहीं देखा में काम का मन बनाया। हालांकि बाद में उनके पीछे हटने पर दिया मिर्जा ने ये रोल प्ले किया।
A post shared by Jiah khan (@jiah_khan_page) on Aug 30, 2016 at 8:02pm PDT
इसके बाद वह फिल्म नि:शब्द में अमिताभ बच्चन के साथ भूमिका नजर आईं। इसमें उन्होंने एक गाना भी गाया था। इसके बाद वह फिल्म गजनी में आमिर के साथ नजर आई थीं। उनकी लास्ट फिल्म हाउसफुल थी।
A post shared by Jiah khan (@jiah_khan_page) on Sep 3, 2016 at 6:31am PDT
24 मई 2013 को उन्होंने अपना आखिरी ट्वीट किया। सॉरी मैं ट्विटर से जा रही हूं। थोड़ा ब्रेक ले रही हूं... कभी-कभी आपको अपनी यादें ताजा करने के लिए आराम की जरूरत पड़ती है।
A post shared by Jiah khan (@jiah_khan_page) on Aug 29, 2016 at 2:19am PDT
ब्वॉयफ्रेंड सूरज पांचोली के साथ अनबन वाले रिश्तों को लेकर चर्चा में रहने वाले जिया ने 3 जून 2013 को सबको निशब्द कर दिया। वह जुहू स्थित सागर तंरग अपार्टमेंट में अपने निवास पर फांसी के फंदे पर झूलती हुई पाई गईं।
A post shared by urstrulyrohith (@rohithbeboroi) on Jul 20, 2016 at 5:13am PDT
जिया खान के इस आत्महत्या के मामले में उनके ब्वॉयफ्रेंड सूरज पांचोली का नाम आया। कहा जाता रहा है कि सूरज से उनके संबंध काफी खराब हो गए थे। जिसकी वजह से वह अकेलेपन व डिप्रेशन जैसी चीजों से परेशान थीं।
A post shared by Beauty & Culture Bytes (@teamguiltybytes) on Jan 19, 2016 at 11:21pm PST
भारतीय फोरेंसिक विशेषज्ञों की जांच में सामने आया था कि जिया खान के होंठ पर बने निशान ख़ुदकुशी के दौरान होंठ भींचने से बने थे, जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह निशान नहीं बन सकते। उनका कहना है तस्वीरों से साफ लग रहा है कि होंठ पर चोट हाथ से मारने या फिर जोर से मुंह बंद करने से लगी थी।
बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैरान कर देने वाली फोटो
इस मामले में जिया को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे और जिया के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली की गिरफ्तारी भी हुई थी। हालांकि इसमें सच क्या था कोई अब तक नहीं जान पाया है। उनकी मौत आज भी रहस्य ही है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
विपक्ष 2024 में विश्वसनीय विकल्प लेकर आया, तो लोग कर सकते हैं विचार:...
पहलवानों के समर्थन में दिल्ली में धरना देने का किसानों का कार्यक्रम...
अरविंद केजरीवाल बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से करेंगे मुलाकात
आगमी चुनावों की तैयारियों में जुटी BJP, शाह और नड्डा ने की बैठकें
विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर का अनुमान घटाया
DU में अस्थायी प्रोफेसरों की ‘‘दुर्दशा' पर AAP का शिक्षक प्रकोष्ठ...
केजरीवाल सरकार ने 155 कॉमर्शियल प्रतिष्ठानों को रात में भी खोलने की...
शिक्षा मंत्री आतिशी ने अपनी ब्रिटेन यात्रा को लेकर अदालत का किया रुख
मणिपुर में इंटरनेट पर प्रतिबंध के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
बालासोर ट्रेन दुर्घटना मामले में CBI ने शुरू की जांच, कांग्रेस ने...