Friday, Jun 02, 2023
-->
happy-birthday-to-bollywood-actor-sunny-deol

B'day Special: सनी ने दिया था डिंपल को पत्नी का दर्जा, 'बेटियां कहती थीं छोटे पापा'!

  • Updated on 10/18/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड का वह एक्टर जिसका 'ढ़ाई किलो का हाथ जब पड़ता है तो आदमी उठता नहीं उठ जाता है'। अपनी दमदार आवाज और भारी भरकम डायलॉग के लिए पहचाने जाने वाले सनी देओल 19 अक्टूबर को 62 साल के हो जाएंगे। फिल्मों में सनी की आवाज सुनकर एेसा लगता है असल जिंदगी में भी ये गरम मिजाज के होंगे, लेकिन सनी बिल्कुल उसके उलट हैं। सनी अपने और अपने परिवार को लाइमलाइट से दूर रखते हैं उन्हें मीडिया की सुर्खियां बनना कभी भी पसंद नही था। सनी के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि सनी देओल का असली नाम सनी देओल नहीं है बल्कि अजय सिंह है। चूंकि उनके घर वाले उन्हें प्यार से सनी बुलाते थे तो आगे चलकर उन्हें फिल्मों में भी सनी नाम से पहचान मिली।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Winter sky #ppdkp #palpaldilkepaas #wintersky

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on Nov 15, 2017 at 3:09am PST

अपने देशी अंदाज के लिए मशहूर सनी के फैंस को शायद यह नही पता कि एक्टिंग की पढ़ाई उन्होंने 'इंग्लैंड के बर्मिघम के द ओल्ड वर्ल्ड थियेटर' से की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Pal pal Dil Ke Paas.

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on May 7, 2018 at 4:06am PDT

सनी देओल वैसे तो अपनी फिल्मों में बहुत ही गुस्सैल और आक्रामक किरदार के लिए जाने जाते हैं। लेकिन असलियत में वह बहुत ही शर्मीले और शान्त मिजाज के इंसान हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Work Mode!! #manali #palpaldilkepaas #ppdkp #work #team #workday #lovemyjob #happy #movie #actor #filmmaker #life #thankful

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on Mar 28, 2017 at 10:50pm PDT

सनी की फिल्में पंजाब में बहुत ज्यादा पसंद  की जाती हैं और पंजाब में ज्यादा चलती भी हैं। उनकी सबसे यादगार  फिल्म "गदर" की फैन फॉलोइंग इस कदर थी कि पंजाब में कई सप्ताह तक लोगों की दीवानगी को देखते हुए सिनेमाघरों में सुबह 6 बजे का स्लॉट इस फिल्म के लिए फिक्स कर दिया था।  

अपनी फिल्मी करियर में कई अभिनेत्रीयों के साथ काम करने वाले सनी देओल का नाम केवल डिंपल कपाड़िया के साथ जुड़ा। उन दिनों दोनों शदीशुदा थे लेकिन फिर भी एक दूसरे को पसंद करते है, लेकिन ये सारी बातें केवल अखबारों और कुछ लोगों के जरिए सामने आई। इन दोनों ने कभी भी खुलकर इस बारे में कोई बात नही की। खबरों की मानें तो दोनों का यह रिश्ता 11 साल तक चला था और सनी ने डिंपल को पत्नी का दर्जा भी दिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#happiness #bliss #life #travel #world #love #sunnydeol

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on Feb 10, 2017 at 6:59am PST

कहा ये भी जाता है कि जब सनी और डिंपल एक दूसरे को डेट कर रहे थे तो डिंपल की दोनों बेटियां ट्विंकल और रिंकी खन्ना सनी को 'छोटे पापा' कहकर बुलाने लगी थीं। 

सनी ने अपनी दमदार एक्टिंग और जोशीले डायलॉग के दम पर दो बार नेशनल अवॉर्ड अचीव किया है। 1990 में फिल्म 'घायल' सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और 1993 में फिल्म दामिनी सर्वश्रेष्ठ सहयोगी अभिनेता के रूप में उन्हें राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.