Friday, Sep 29, 2023
-->
happy-birthday-to-ileana-dcruz-hot-pictures-of-actress

B'day Special: इलियाना की इन हॉट तस्वीरों से नजर नहीं हटा पाएंगे आप

  • Updated on 10/31/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साउथ इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी से छाप छोड़ने के बाद बॉलीवुड में अपने हुस्न के जलवे बिखरने वाली एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज 1 नवंबर को 31 साल की हो जाएंगी। साउथ इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरूआत करने वाली इलियाना अब बॉलीवुड में भी काफी नाम कमा चुकी हैं। 1 नवंबर 1987 को इलियाना डिक्रूज का जन्म मुंबई के माहिम में एक रोमन केथौलिक रोनाल्डो डिक्रूज और समीरा के घर हुआ था।

इलियाना के पिता पेशे से वकील हैं जबकि मां मुस्लिम हैं और हाउसवाइफ हैं। इलियाना का बचपन आधा मुंबई में और आधा गोवा में बीता है। जब वो 10 साल की थी तब परिवार मुंबई से गोवा के पारा में शिफ्ट हो गया था। उनकी मातृ भाषा कोंकणी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Chillin’ 📸 @andrewkneebonephotography ♥️

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official) on Aug 13, 2018 at 7:37am PDT

साल 2006 में इलियाना ने तेलुगू फिल्म 'देवदासु' के जरिए अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस फिल्म के लिए उन्हें साउथ के फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला था।

बॉलीवुड में इलियाना के करियर की शुरुआत हुई अनुराग बसु की 'बर्फी' के जरिए। जिसमें रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने सराहा और उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Need Vitamin Sea 💙💙💙 #tbt #beachbum #takemeback #fiji Photo by my ♥️ @andrewkneebonephotography

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official) on Aug 23, 2017 at 8:53pm PDT

साल 2017 में उनकी 2 बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। पहले अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'मुबारकां' एक बड़ी हिट साबित हुई। उसके बाद वो अजय देवगन के साथ फिल्म 'बादशाहो' में दिखीं। दोनों ही मल्टीस्टारर फिल्मों में दर्शको ने उन्हें बहुत पसंद किया। लेकिन साल 2017 इलियाना के लिए सिर्फ फिल्मों की तरफ से ही नहीं, पर्सनल जिंदगी के लिए भी बहुत खास रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Love is all you bloody need. ♥️

A post shared by Ileana D'Cruz (@ileana_official) on Sep 21, 2017 at 6:21am PDT

इलियाना अपने बॉयफ्रेंड एंड्रू नीबोन की वहज से काफी सुर्खीयां बटोरी। सुनने में यह तक आया की इलियाना ने अपने बॉयफ्रेंड से चोरी-छिपे शादी कर ली है लेकिन इस बात की कोई भी आधिकारीक पुष्टी नही हो पाई ना ही इलियाना ने इस बात का कोई जवाब दिया। 

इलियाना सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के लिए भी जानी जाती हैं। इलियाना का इंस्टाग्राम पेज कई हॉट तस्वीरों से भरा पड़ा है। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद भी करते हैं।

फिलहाल इलियाना की अभी तो बॉलीवुड में कोई फिल्म नहीं दिख रही लेकिन वह जल्द साउथ सुपरस्टार रवि तेजा के साथ फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।   

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.