नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 20 मार्च को सुरों की मल्लिका अलका याज्ञिक का बर्थडे होता है। आज वे 52 साल की हो गईं हैं। एक समय वो था जब फीमेल सिंगर का मतलब सिर्फ अलका याज्ञिक ही होता था। यह दौर साल 1990 से लगभग 2000 तक रहा। अलका को बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए करीब 8 साल तक स्ट्रगल करना पड़ा। 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' के गाने 'एक दो तीन' के बाद अलका को प्लेबैक सिंगर के रूप में पहचान मिली।
A post shared by Alka Yagnik Kapoor (@alkayagnik86) on Jun 21, 2017 at 7:45pm PDT
एक मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली अलका याज्ञिक का जन्म 20 मार्च 1966 को कोलकाता में हुआ था। अलका ने शुरुआती पढ़ाई कोलकाता के मॉडर्न हाई स्कूल फॉर गर्ल्स से की। घर में संगीत का माहौल होने के कारण अलका की रूचि भी संगीत की ओर हो गई।
A post shared by Alka Yagnik Kapoor (@alkayagnik86) on Oct 2, 2016 at 2:10pm PDT
अलका ने अपने करियर की शुरूआत महज 6 वर्ष की उम्र में कोलकाता आकाशवाणी से की, जहां वह भजन गाया करती थीं। इसके बाद 10 वर्ष की उम्र में अपनी मां के साथ मुंबई आ गयीं। मुंबई में निर्माता निर्देशक राजकपूर से मिलीं, जिन्होंने उनकी आवाज से प्रभावित होकर उन्हें संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल से मिलने की सलाह दी।
A post shared by Alka Yagnik Kapoor (@alkayagnik86) on May 18, 2016 at 3:05pm PDT
अलका ने प्लेबैक सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरूआत 1979 में प्रदर्शित फिल्म 'पायल की झंकार' से की। हालांकि पहली बार उनकी आवाज को 'लावारिस' (1981) फिल्म के गाने 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है' के लिए सराहा गया।
A post shared by Alka Yagnik Kapoor (@alkayagnik86) on Apr 14, 2016 at 1:29am PDT
अलका ने ज्यादातर गाने उदित नारायण और कुमार सानू के साथ गाये हैं। अलका भारत की 5वीं सबसे ज्यादा गाना गाने वाली प्लैबेक सिंगर हैं। उन्होंने 20,000 गाने गाये हैं।
A post shared by Alka Yagnik Kapoor (@alkayagnik86) on Mar 11, 2016 at 8:49pm PST
अलका ने साल 1989 में नीरज कुमार से शादी की थी। साल 1993 की फिल्म 'खलनायक' में उनके गाये गीत 'चोली के पीछे क्या है...' पर खूब बवाल मचा था। उस दौरान लगभग 42 पॉलिटिकल पार्टियों ने इस गाने के खिलाफ आंदोलन चलाकर विरोध प्रदर्शन किया था।
A post shared by Alka Yagnik Kapoor (@alkayagnik86) on Nov 20, 2015 at 12:12pm PST
दो बार नेशनल अवार्ड जीत चुकीं अलका याज्ञिक, दर्जनों भाषाओं में गीत गाने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा तमाम भारतीय भाषाओं में कई हिट गाने दिए हैं।
A post shared by Alka Yagnik Kapoor (@alkayagnik86) on Mar 20, 2015 at 7:25am PDT
इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार हुआ कि इस एक गाने के लिए बेस्ट सिंगर का अवार्ड दो सिंगर्स को दिया गया- इला अरुण और अलका याज्ञिक।
A post shared by Alka Yagnik Kapoor (@alkayagnik86) on Mar 7, 2016 at 3:10am PST
बॉलीवुड के इतिहास में अलका ने कई सुपरहिट गाने दिये हैं। जिनमें 'अगर तुम साथ हो', 'टिप टिप बरसा पानी', 'मैयां यशोदा', 'चुरा के दिल मेरा', 'परदेसी परदेसी', 'तुझे याद ने मेरी आई', 'दिल लगा लिया', 'कुछ कुछ होता है', 'चांद छुपा बादल', 'ऐ मेरे हमसफर' जैसे कई गाने शामिल हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
‘इंडिया' गठबंधन के घटक दलों ने राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित जनगणना...
जदयू को छोड़ने वाले अजय आलोक को भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त...
CBI ने दो मणिपुरी किशोर छात्रों की हत्या के मामले में 4 लोगों को...
बिहार में जाति आधारित आंकड़े आने के बाद राहुल गांधी बोले- भारत के...
गांधीवाद पर पाखंड और गोडसे का महिमामंडन करने वालों को बेनकाब करेगी...
अजय माकन को पवन बंसल की जगह कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया
बंगाल की जनता के बकाए का भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा: TMC नेता...
SEBI ने सूचीबद्ध कंपनियों के लिए अफवाह का खंडन या पुष्टि करने की...
दिल्ली में ISIS का मोस्ट वांटेड आतंकवादी शाहनवाज गिरफ्तार
राहुल गांधी पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था