Wednesday, Sep 27, 2023
-->
haryanvi dancer sapna choudhary  cannes film festival 2023

सपना चौधरी ने Cannes Film Festival में किया डेब्यू, सिंपल लुक और देसी अदाओं से जीता फैंस का दिल

  • Updated on 5/20/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस के शानदार डेब्यू के बाद एक और ग्लैमरस गर्ल ने अपना डेब्यू किया है। हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया। उनके सिंपल लुक और देसी अदाओं ने फैंस का दिल जीत लिया है।

सपना चौधरी ने कान फिल्म फेस्टिवल में किया डेब्यू
हाल ही सपना चौधरी ने कान के रेड कार्पेट लुक की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और डांसर की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हिना खान ने भी सपना की डेब्यू पोस्ट पर कमेंट किया है। 

कान फिल्म फेस्टिवल में सपना चौधरी सॉफ्ट पिंक कलर की हाई नेक गाउन में बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। फ्लोरल एंब्रायडरी से सजे इस लांग गाउन का वजन सुन आप हैरान रह जाएंगे। 30 किलो... जी हां 30 किलो के गाउन को सपना चौधरी ने सिंपल और मिनिमम लुक केस साथ कैरी किया। इस दौरान सिंगर बेहद ग्लैमरस नजर आईं। 


इस ड्रेस के साथ सपना चौधरी ने हाई स्लीक बन बनाया हुआ है। ग्लॉसी डार्क शेड लिप्सटिक के साथ उन्होंने  सॉफ्ट कोहल मेकअप किया और मेचिंग की ईयररिंग्स भी पहने। जिसमें उनका लुक एकदम परेफ्कट लग रहा है।


बता दें कि सपना चौधरी की फैन फोलोइंग काफी लंबी। उनके हर गाने का लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 11 में भी नजर आ चुकी हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.