नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema) की विख्यात गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की सेहत के बारे में उनकी भांजी ने सोमवार को बताया कि उनकी ‘सेहत में सुधार’ हो रहा है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि मंगेशकर को अस्पताल से छुट्टी कब मिलेगी।
लता मंगेशकर के स्वास्थ में सुधार, लेकिन अब भी हैं ICU में भर्ती
11 नवंबर को अस्पताल में हुई थीं भर्ती लता को 11 नवंबर को सांस लेने में दिक्कत के बाद आईसीयू (ICU) में भर्ती किया गया था और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। यह स्पष्ट नहीं है कि मंगेशकर अब भी आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं या नहीं। मंगेशकर की भांजी रचना शाह ने बताया, ‘‘वह अच्छा कर रही हैं। हम खुश हैं।’’ जब उनसे अस्पताल से छुट्टी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘अस्पताल से छु्ट्टी अभी महत्वपूर्ण नहीं है, जरूरी यह है कि उनकी सेहत कितनी बेहतर हो रही है।’’
ये महिला है लता मंगेशकर की सबसे बड़ी फैन, करती है इन चीजों का कलेक्शन
अब भी हैं अस्पताल में भर्ती पिछले हफ्ते ही उषा मंगेशकर ने कहा था, ‘‘उनके (लता) स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वह अब भी अस्पताल में हैं और डॉक्टर जब हमसे उन्हें घर ले जाने के लिए कहेंगे तो हम उन्हें घर ले जाएंगे।’’ सात दशक से अधिक के अपने करियर में लता मंगेशकर ने विभिन्न भाषाओं में 30 हजार से अधिक गीतों को अपनी आवाज दी है। वह भारतीय सिनेमा के महानतम गायकों में एक मानी जाती हैं। उन्हें 2001 में देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ (Bharat Ratna) मिला था।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
'भारत जोड़ो यात्रा' करने वाला शहीद PM का बेटा कभी देश का अपमान नहीं...
निकहत ने अपना दूसरा विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता
सरकार ने तय की पान मसाला, तंबाकू पर अधिकतम GST उपकर की सीमा
अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल की नई नीलामी को लेकर बोलीदाता अनिच्छुक
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पूछा- भगोड़ों की निंदा करने पर भाजपा को दर्द...
अतीक अहमद को प्रयागराज ले जाने के लिए गुजरात की साबरमती जेल पहुंची UP...
भाजपा का मजबूती से मुकाबला कर रहे क्षेत्रीय दलों का सहयोग करें...
मोदी सरकार हमलावर कांग्रेस का राहुल गांधी के समर्थन में देशभर में...
Bday Spl: जिस लड़की से खूब लड़ते-झगड़ते थे Ramcharan, उसी से हो गया...
परिणीति संग जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे Raghav Chadha, रोका की...