Sunday, Dec 10, 2023
-->
here-are-some-beautiful-pictures-of-priyanka-and-nick-wedding-with-hindu-riwaz

Pics: शादी में प्रियंका की दिखी मस्ती तो जयमाला के समय शरमाते दिखे निक

  • Updated on 12/6/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। 2 दिसंबर को जोधपुर में सात फेरे लेने के बाद प्रियंका ने 4 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन हुआ था। इस रिसेप्शन में प्रियंका-निक के खास मेहमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे। प्रियंका की मेहंदी, संगीत, शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई और उनके फैंस ने इन तस्वीरों को काफी पसंद किया। इन तस्वीरों में प्रियंका-निक बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। 

प्रियंका ने अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और समय-समय पर अपने फैंस के लिए तस्वीरों शेयर करती रहीं। हाल ही में प्रियंका की कुछ और तस्वीरें सामने आई है जो बेहद प्यारी है। शादी के लाल जोड़े में प्रियंका गजब की खूबसूरत लग रही हैं।

प्रियंका-निक के हिंदू वेडिंग की नई तस्वीरें, यूं दिखी केमिस्ट्री

इन तस्वीरों में प्रियंका-निक की जयमाल की भी तस्वीरें हैं जो दोनों की लाजवाब बॉन्डिंग को दर्शाती हैं। फोटो में रेड लहंगे में नजर आ रहीं प्रियंका जयमाला हाथ में लिए हुए हैं। वहीं निक के लुक की बात करें तो वे देसी अंदाज में हैं। उन्होंने शेरवानी पहनी हुई है जो उनके ऊपर काफी जंच रही है।

फैमिली के साथ कपल की ये फोटो शेयर की गई है। इसमें प्रियंका और निक दोनों के परिवारवाले शामिल हैं। इन तस्वीरों को देख यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है की देसी शादी में विदेशी मेहमानों ने काफी इन्जॉय किया होगा।

शादी के हर फंक्शन में प्रियंका के विदेशी परिवार वाले काफी चहकते नजर आ रहे हैं। 

वहीं आपको बता दें, प्रियंका की शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति रिवाजों से हुई। जिसमें क्रिश्‍चन शादी में प्रियंका ने वाइट गाउन पहना और हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था। प्रियंका ने अपनी शादी के आउटफिट के बारे में बात करते हुए बताया कि 'यहां बात फैशन की नहीं थी। मैं अपनी शादी में कुछ अलग करना चाहती थी जो कभी किसी ने नहीं किया हो। मैं अपनी शादी में दुनिया का सबसे लंबा वेल चाहती थी और मुझे वो मिला। लाल और सफेद दोनों ही ड्रेसेज मेरे मुताबिक बनाई गई थी। 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.