Thursday, Sep 28, 2023
-->
hina khan is invited for new york india day pared after cannes

OMG! Cannes के बाद अब 'इंडिया डे परेड' में नजर आएंगी हिना, होंगी भारत की पहली टीवी एक्ट्रेस

  • Updated on 8/7/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारतीय टेलेविजन की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान (Hina khan) ने बेहद ही कम समय में अपना नाम टेलिविजन की सुपरहिट एक्ट्रेस में दर्ज किया है। बिग बॉस (Big Boss) के बाद हिना के सितारें बुल्दियों पर हैं। उन्होंने कई सारे अवॉर्ड अपने नाम किए हैं और साथ ही इसी साल वो 'कान्स' फिल्म फेस्टिवल (Cannes film festival) में पहली टीवी एक्ट्रेस के तौर पर जानी गईं। वहीं अब एक और कामयाबी की सीढ़ी हिना का इंतजार कर रही है। बता दें न्यूयॉर्क में हो रहे 'इंडिया डे परेड' (India Day pared) के लिए हिना को भी इंवाइट किया गया है और खास बात ये है कि वो भारतीय टीवी की पहली महिला एक्ट्रेस होंगी जो इस 'डे परेड' में शामिल होंगी।

बॉयफ्रेंड को लेकर डिप्रेशन का शिकार हुईं थी परिणीति चोपड़ा, अब किया खुलासा

कान्स के बाद इंडिया डे परेड में शामिल होंगी हिना खान 
हिना की इस बड़ी कामयाबी पर हिना के फैंस काफी खुश हैं। उनके फैंस को उन पर प्राउड फील हो रहा है। साथ ही हिना की इस उपलब्द्धि पर फैंस उनको सोशल मीडिया पर ढेरों बधाईयां दे रहे हैं। एक फैन ने ही उनकी 'न्यूयॉर्क इंडिया डे परेड' में जाने की खबर सोशल मीडिया के जरिए सांझा की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

🌟

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on Jun 19, 2019 at 10:22am PDT

नहीं रहे रितिक रोशन के नाना जे ओम प्रकाश, बॉलीवुड को दे चुके हैं कई हिट फिल्में

इंडिया डे परेड में शामिल होने वाली पहली टीवी एक्ट्रेस बनीं हिना 
आपको बता दें इस साल न्यूयॉर्क में 'इंडिया डे परेड' 18 अगस्त को होगा। जिसमें सैनिकों के पराक्रम और बलिदान को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इंडिया डे परेड में हजारों भारतीय शामिल होते हैं। इस बार की 'डे परेड' थीम होगी अपने सैनिकों का समर्थन करो और अपने सैनिकों को सलाम करो।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Past couple of days have been an experience like no other. Here is the #BTS of my debut at the @festivaldecannes red carpet!

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on May 22, 2019 at 12:46pm PDT

आमिर खान की आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से जुड़े कुछ दिलचस्प तथ्य

कान्स में बिखेर चुकी हैं अपना जलवा 
पिछले साल भी भारत की कई मशहूर हस्तियां इस परेड में शामिल हुई थीं। इस बार भी कई मशहूर सितारें मुख्य अतिथि बनके शामिल होंगे जो हैं, सुनील शेट्टी (Sunil shetty), हिना खान (Hina khan), और नेशनल बास्केटबॉल ऐसोसिएशन (National basketball association) के आयुक्त एडम सिल्वर।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

@festivaldecannes

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on May 18, 2019 at 10:18pm PDT

हिना ने कांस में जाते ही सबको अपना दीवाना बना दिया था। उनकी कई खूबसूरत तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल भी हुईं। वह रेड कारपेट पर गाउन में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस दौरान हिना ने Ziad Nakad के कलेक्शन से डीप नेक ग्रे कलर का गाउन पहना था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.