नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मशहूर सिंगर व रैपर हनी सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनके गानों के लाखों लोग दीवाने है। यूथ में तो रैपर का क्रेज हद से ज्यादा है। अब तक हनी सिंह ने जीतने भी गाने गाए हैं सभी हिट रहे हैं। लेकिन उन्हें यूंही ये स्टारडम नहीं मिला है। इसके लिए उन्होंने भी कड़ी मेहनत की है। आज हनी सिंह अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानते है उनके पहले प्रोजेक्ट के बारे में।
लंदन में की म्यूजिक की पढ़ाई हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह हैं, उनका जन्म 15 मार्च 1983 में पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। हालांकि, कुछ समय बाद उनकी फैमिली दिल्ली शिफ्ट हो गई। जिसके बाद हनी सिंह की पूरी परवरिश दिल्ली में ही हुई है। हनी को बचपन से ही म्यूजिक का बहुत शौक था। इसलिए अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह लंदन संगीत की पढ़ाई करने के लिए ट्रिनिटी कॉलेज कैम्ब्रिज में चले गए। संगीत की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने इंग्लैंड में काफी स्ट्रगल किया पर उन्हें कोई काम नहीं मिला।
इस तरह मिला था पहला गाना हालांकि, जिस समय हनी सिंह इंग्लैंड में काम के लिए भटक रहे थे। उस वक्त हनी सिंह अपनी एक रिकॉर्डिंग के लिए दिल्ली आए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात पंजाबी सिंगर अशोक मस्ती से हुई। उस समय अशोक भी अपनी एक एलबम पर काम कर रहे थे, जब उन्हें पता चला कि हनी सिंह सिंगर और म्यूजिक कंपोजर है तो उन्होंने उनसे एक गाना बनाने को कहा। लेकिन अशोक को हनी का गाना पसंद नही आया और उन्होंने मना कर दिया। लेकिन फिर 6 महीने बाद अशोक हनी सिंह की तलाश करने लगे, क्योंकि उनके प्रोड्यूसर के बेटे को हनी सिंह का गाना पसंद आया था। जिसके बाद हनी सिंह ने अग्रेंजी में रैप के साथ वह गाना गाया। जिसके बाद हनीं सिंह को काम मिलना शुरु हो गया। जिसके बाद तो हनी सिंह यूथ सेंसेशन बन गए।
ये हैं हनी सिंह के पॉपुलर गानें हनी सिंह ने 'हाय मेरा दिल', 'ब्राउन रंग', 'हाई हील्स', 'ब्रेकअप पार्टी', 'ब्रिंग मी बैक', 'ब्लू आईज', 'इसे कहते हैं हिप हॉप हिप हॉप', 'देसी कलाकार', 'रानी तू मैं राजा', 'पार्टी ऑन माई माइंड', 'पंजाबियां दी बैटरी', 'लुंगी डांस', 'बॉस टाइटल ट्रेक', 'पार्टी ऑल नाईट', 'सनी सनी', 'चार बोतल वोडका', 'पार्टी विद भूतनाथ', 'अता माझी सटकली', 'बर्थडे बैश' जैसे कई हिट गाने दिए जो आज भी पार्टी सॉन्ग के नाम से मशहूर हैं।
राजद्रोह के मामलों में सजा बढ़ाकर सात वर्ष की जाए : विधि आयोग की...
सिसोदिया को शनिवार को अपने घर पर बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत मिली
पदक विजेता बेटियां न्याय मांग रही हैं और प्रधानमंत्री मोदी चुप हैं:...
राहुल गांधी ने मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताया, BJP ने की...
राम जन्मभूमि पर भगवान राम की मूर्ति के अभिषेक के लिए PM मोदी को...
शिवाजी महाराज की नीतियां आज भी प्रासंगिक: PM मोदी
भारी डिमांड पर OTT के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई Manoj Bajpayee की...
OMG! ये है रोजगार वाला कुत्ता, काम करने के 35 हजार रुपये दे रही कंपनी
अपनी 75वीं वर्षगाठ पर Porsche ने रिडिजाइन किया अपना लोगो, दिखने में...
हाई कोर्ट ने सिसोदिया से पूछा- शराब नीति इतनी अच्छी थी तो वापस क्यों...