Wednesday, May 31, 2023
-->
honey singh exclusive interview

Exclusive interview: हनी सिंह ने बताया आखिर क्यों लगाते हैं नाम के आगे Yo Yo

  • Updated on 9/27/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey singh) अपने ब्लॉकबस्टर गानों और उससे भी ज्यादा अपने विवादों को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। वहीं हाल ही में पंजाब केसरी/नवोदया टाइम्स ने हनी सिंह के साथ खास बातचीत की। इस इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने अपने जीवन से जुड़े कई राज खोले।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

We Ready! #yoyohoneysingh #yoyo Styled by @choti_mia

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on Sep 24, 2019 at 9:44pm PDT

'गुड़ नालो इश्क मीठा' के सह-गायक को है इस सिंगर पर गर्व, शेयर किया ये पोस्ट

कई युवाओं की पसंद हैं हनी सिंह
वैसे तो हनी सिंह का एक अपना ही स्टाइल है। उनका यो यो फैक्टर आज के युवाओं मे बखूबी देखा जे सकता है। हर किसी को उनके रैप सॉन्ग काफी पसंद आते हैं, लेकिन क्या आपको पता कि हनी सिंह की आज जो इमेज इंडस्ट्री में बनी हुई है अगर वो इंडस्ट्री में नहीं आते तो आज एक इंजीनियर होते।

यो यो हनी सिंह ने अपने नए भांगड़ा-हिप सॉन्ग का पहला लुक किया रिलीज

बनना था इंजीनियर बन गए रैपर
अपने इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने बताया कि उनके पिताजी उनको एक इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन हनी सिंह की दिलचस्पी इससे बिल्कुल हटके थी। वहीं उन्होंने अपने पापा की बात न सुनकर अपने लिए इस लाइन को चुना और आज वो इंडस्ट्री में अपने गानों के लिए ही जाने जाते हैं।

#Singer 'हनी सिंह' के खिलाफ पंजाब महिला आयोग ने अपनाया कड़ा रुख, केस दर्ज

यही नहीं उन्होंने अपने नाम के आगे यो यो लगाने का भी फैक्ट हमारे साथ शेयर किया। उन्होंने बताये, "यो यानि आपका और यो यो मतलब आपका अपना। तो इसलिए मैं अपने नाम के आगे यो यो लगाा हूं"।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.