नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर, रैपर, म्यूजिक कंपोजर यो यो हनी सिंह (honey singh) एक बार फिर कंट्रोवर्सी में फंसते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनकी पत्नी शालिनी (honey singh wife) ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। शालिनी ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में हनी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने 'द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट' के तहत याचिका दायर कराई है। इसके साथ ही शालिनी ने हनी सिंह को लेकर कई चौंका देने वाले खुलासे भी किए हैं।
हनी सिंह की पत्नी ने किए कई चौंका देने वाले खुलासे शालिनी ने बताया कि हनी सिंह उनके साथ मारपीट करते थे और भावनात्मक रूप से टॉर्चर भी करते थे। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि हनीमून के वक्त से ही हमारा रिश्ता खराब होने लगा था। उस दौरान भी उन्होंने कई बार मेरे उपर हाथ उठाया।
View this post on Instagram A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)
A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)
शालिनी ने ये भी दावा किया है कि कई सारी महिलाओं के साथ भी हनी सिंह के शारीरिक संबंध हैं। शालिनी का कहना है कि किसी भी कॉन्सर्ट या सिंगगिंग टूर पर अपने साथ ले जाने के लिए हनी सिंह उनके साथ बुरी तरह मारपीट भी करते हैं। इसके अलावा शानिली ने ये भी खुलासा किया है कि हनी सिंह ने उनके माता-पिता और छोटी बहन का भी शोषण किया है।बता दें कि दोनों ने साल 2011 में चोरी छुपके शादी रचाई थी। वहीं शादी के तीन साल बाद हनी सिंह ने शालिनी को फैंस के इंट्रोड्यूस कराया था।
चिदंबरम का आरोप - न्यायपालिका की स्वतंत्रता नष्ट कर रही है मोदी सरकार
UP: हिंदुओं के घरों पर मिलाद उल नबी के हरे झंडे लगाए, दो दर्जन पर...
शाह, नड्डा ने पार्टी नेताओं से चुनावी मुद्दों पर मंथन किया, RSS...
विदेश मंत्री जयशंकर भारत-कनाडा विवाद के बीच करेंगे अमेरिका के विदेश...
Fukrey 3 Review : एक स्पेशल मैसेज के साथ लौटा fukrey गैंग, फुल...
The Vaccine War Review: नाना पाटेकर और पल्लवी जोशी ने की टक्कर की...
मोदी सरकार ने मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में AFSPA कानून 6 महीने के लिए...
मणिपुर के मुख्यमंत्री से इस्तीफा लें PM मोदी, सर्वदलीय बैठक बुलाकर हल...
दिल्ली सेवा विवाद : दलीलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र, दिल्ली...
दिल्ली में मोहल्ला बस योजना : DTC ई-बसें खरीदने के लिए करेगी करार