Saturday, Jun 10, 2023
-->
hrithik and sussanne getting married again

एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं रितिक रोशन, लड़की का नाम सुन हो जाएंगे हैरान

  • Updated on 10/14/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के सुपरस्टार रितिक रोशन (hrithik roshan) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म वॉर (war) को लेकर खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। इस दौरान उनको लेकर एक खास खबर सामने आई है जिसे सुनकर फैंस खुशी से पागल हो जाएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A very beautiful day..😇😊❤🌈 #happysoulsareprettiest #familiasagrada #dublife

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr) on Dec 28, 2016 at 7:44am PST

बच्चों के लिए आज भी एक हैं रितिक और सुजैन, जानें और भी खास बातें

एक बार फिर शादी करने वाले हैं रितिक
सूत्रों के मुताबिक रितिक बहुत जल्द दूसरी शादी करने जा रहे हैं। वहीं सबसे दिलचस्प बात बता दें कि वो लड़की कोई और नहीं बल्कि उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ही है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। वहीं कुछ दिन पहले सुजैन खान (sussanne khan) के पिता संजय खान (sanjay khan) ने दोनों के फिर से साथ होने की उम्मीद भी जताई थी। 

तलाक के 4 साल बाद रितिक ने सुजैन के लिए लिखा ये प्यारा नोट

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Eternal sunshine of the spotless mind... so so so proud of you.. 🌈🎶🌟❤😇 #kaabil #sacrecoeur

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr) on Jan 21, 2017 at 12:20pm PST

तलाक के बाद भी शेयर करते हैं अच्छी बॉन्डिंग
देखा जाए तो तलाक के बाद भी रितिक और सुजैन को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। आज भी दोनों को अपने बच्चों के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। तलाक के 4 साल बाद भी रितिक रोशन और सुजैन खान के बीच काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिलती है। दोनों को कई बार अपने बच्चों के साथ समय बिताते हुए स्पॉट किया गया है। वहीं कुछ दिन पहले ही में रितिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुजैन के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा है जिसे पढ़ कर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। 

देखिये ऋतिक रोशन का आनंद से कबीर तक का सफर

रितिक ने सुजैन के लिए लिखा था ये प्यारा नोट 
उन्होंने सुजैन की एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि 'मेरी सबसे करीबी दोस्त और मेरी पूर्व पत्नी सुजैन यहां पर हमारे बेटों के खास पलों को कैमरे में कैद कर रही है। यह अपने आप में एक पल है। यह पल हमारे बच्चों को एक कहानी बताता है कि इस दुनिया में अलग विचारों के होने के बावजूद भी एकजुट होना संभव है। आप लोगों के रूप में अलग-अलग चीजें चाहते हैं और फिर भी अविभाजित रह सकते हैं। यहां एक और एकजुट, सहनशील, साहसी, मुक्त और प्रेमपूर्ण दुनिया है। यह सब घर पर शुरू होता है।'

आपको बता दें कि दोनों ने साल 2000 में शादी की थी और  साल 2014 में इनका तलाक हो गया था। 14 साल की शादी टूटने के कुछ समय बाद ही दोनों फिर से साथ नजर आने लगे थें। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.