Thursday, Mar 30, 2023
-->
hrithik-roshan-left-for-christmas-celebration-with-kids-and-girlfriend

बच्चों के साथ क्रिसमस सेलेब्रेश के लिए रवाना हुए ऋतिक रोशन, गर्लफ्रेंड सबा भी आई नजर

  • Updated on 12/20/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इस साल भी क्रिसमस सेलेब्रेशन के लिए निकल चुके हैं। ऋतिक को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां उनके साथ उनके दोनों बेटे रेहान, रिदान और गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी नजर आए। ऋतिक और उनके परिवार का एयरपोर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

क्रिसमस सेलेब्रेशन के लिए निकले ऋतिक 
वीडियो में ऋतिक काफी जल्दी में नजर आ रहे हैं। पैपराजी उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाने की कोशिश करते हैं तो एक्टर उन्हें कहते दिख रहे हैं कि- हम लेट हो गए हैं, मैं भाग रहा हूं। क्लीप में ऋतिक ब्लैक टी-शर्ट और बेज पैंट के साथ ओलिव जैकेट में दिख रहे हैं। वहीं सबा नियॉन ग्रीन को- ऑर्ड्स में नजर आ रही है। ऋतिक के दोनों बेटे ब्लैक कैजुअल्स मे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ऋतिक के बच्चों से ऐसी है सबा की बॉन्डिंग
ऋतिक और सबा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया जाता है। सबा ऋतिक के बच्चों के साथ- साथ उनकी एक्स वाइफ सुजैन के साथ भी अच्छी बॉन्डिग शेयर करती हैं।

सुजैन और ऋतिक 2014 में हुए थे अलग
बता दें कि ऋतिक रोशन और सुजैन का तलाक साल 2014 में हुआ था। जिसके बाद सुजैन ने अर्सलान को डेट करना शुरु कर दिया। वहीं ऋतिक और सबा के रिलेशनशिप की खबरें उड़ी और हाल ही में एक्टर ने सबा के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।   

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.