Sunday, Dec 03, 2023
-->
hrithik-roshan-shares-a-post-for-his-ex-wife-sussanne-khan

तलाक के 4 साल बाद रितिक ने सुजैन के लिए लिखा ये प्यारा नोट

  • Updated on 11/26/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। तलाक के 4 साल बाद भी रितिक रोशन और सुजैन खान के बीच काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिलती है। दोनों को कई बार अपने बच्चों के साथ समय बिताते हुए स्पॉट किया गया है। हाल ही में रितिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुजैन के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा है जिसे पढ़ कर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।

उन्होंने सुजैन की एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि 'मेरी सबसे करीबी दोस्त और मेरी पूर्व पत्नी सुजैन यहां पर हमारे बेटों के खास पलों को कैमरे में कैद कर रही है। यह अपने आप में एक पल है। यह पल हमारे बच्चों को एक कहानी बताता है कि इस दुनिया में अलग विचारों के होने के बावजूद भी एकजुट होना संभव है। आप लोगों के रूप में अलग-अलग चीजें चाहते हैं और फिर भी अविभाजित रह सकते हैं। यहां एक और एकजुट, सहनशील, साहसी, मुक्त और प्रेमपूर्ण दुनिया है। यह सब घर पर शुरू होता है।'

शाहरुख खान को कलिंग सेना की धमकी, 17 साल पहले हुई थी ये गलती

आपको बता दें कि दोनों ने साल 2000 में शादी की थी और  साल 2014 में इनका तलाक हो गया था। 14 साल की शादी टूटने के कुछ समय बाद ही दोनों फिर से साथ नजर आने लगे थें। रितिक और सुजैन के दो बेटे (ह्रहान और ह्रदान) हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि रितिक फिर से सुजैन के साथ सात फेरों में बंधने जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले सुजैन के पिता संजय खान ने दोनों के फिर से साथ होने की उम्मीद भी जताई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A very beautiful day..😇😊❤🌈 #happysoulsareprettiest #familiasagrada #dublife

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr) on Dec 28, 2016 at 7:44am PST

वहीं रितिक के जन्मदिन के मौके पर सुजैन ने सोशल मीडिया पर मुबारकबाद दी है। सुजैन ने रितिक के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए लिखा, 'तुम हमेशा.. हमेशा मेरी जिंदगी की रोशनी बने रहोगे.. जन्मदिन मुबारक'। 

बैकअप बन सकता है आपकी कमजोरी- विक्की कौशल

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

As someone wise once said - you cannot find time, you must make time.

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on May 29, 2016 at 12:02pm PDT

रितिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही 'क्रिश 4' में नजर आएंगे। इसके अलावा उन्होंने यशराज फिल्म्स के अगले प्रोजेक्ट को भी साइन किया है,जिसमें वो टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.