Monday, Jun 05, 2023
-->
hrithik-roshan-sussanne-getting-back-together-holiday-to-goa

तलाक के बाद पहली बार अकेले घूमने जाएंगे रितिक-सुजैन, एेसे कर रहे प्लानिंग

  • Updated on 3/19/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। यह तो सबको पता है बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन और सुजैन का तलाक हो चुका है लेकिन इसके बवजूद दोनों के बीच में अच्छी दोस्ती है। यही बात लोगों के दिमाग में कई सवाल खड़े कर देता है।

Navodayatimes

जी हां, तलाक के बाद भी रितिक और सुजैन को कई बार रोमांटिक डेट पर साथ देखा गया है। कुछ दिन पहले भी खबर आई थी कि रितिक फिर से सुजैन के साथ सात फेरों में बंधने जा रहे हैं।

Navodayatimes

रणवीर का गाना 'नशे सी चढ़ गयी' बना पार्टी एंथम, कायम किया ये नया रिकॉर्ड

वहीं दूसरी ओर खबर अब यह आ रही है कि दोनों हॉलिडे पर जाने का प्लान भी बना रहे हैं। सूत्रों की मानें तो रितिक और सुजैन अपने दोस्तों के साथ गोवा ट्रिप पर जाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि 22 मार्च को यह लव बर्ड्स गोवा के लिए रवाना हो जायेंगे।

Navodayatimes

देखा जाये तो यह पहली बार होगा जब रितिक और सुजैन तलाक के बाद साथ कहीं घूमने जा रहे हैं। दोनों का साल 2014 में तलाक हो गया था। हालांकि इसके बावजूद भी दोनों अकसर अपने बच्चओं के वजह से साथ नजर आते थे।

कंगना ने किए चौकाने वाले खुलासे, कहा सबने दिया धोखा

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

बता दें कि रितिक जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'सुपर 30' में नजर आयेंगें।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.