Monday, Jun 05, 2023
-->
hrithik-will-marry-again-with-mother-of-two-children

रितिक फिर बनेंगे दूल्हा, करने वाले हैं दो बच्चों की मां से शादी!

  • Updated on 7/26/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के कई बड़े कपल अपने शादीशुदा रिश्तों से आजाद हो गए। इस लिस्ट में रितिक-सुजैन, अरबाज-मलाइका, अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी जैसी हस्तियां शामिल है।

'राजी' की सफलता के बाद '9 करोड़िया' हुईं आलिया, हाथ में हैं कई बड़ी फिल्में

कुछ समय पहले अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी 20 साल के रिश्ते से अलग हो गए और बताया जा रहा है की दोनों का रिश्ता सुजैन खान की वजह से टूटा। क्योंकि कुछ समय पहले अर्जुन और सुजैन के लव अफेयर की खबरों ने मीडिया का माहौल गर्म किया था।

 

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr) on

लेकिन अब चर्चा यह हो रही है कि रितिक और सुजैन एक बार फिर शादि के बंधन में बंध सकते हैं। लंबे समय से दोनों को साथ में टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा रहा है। दोनोे परिवार के साथ और अपने दोनों बच्चों के साथ कई बार वेकेशन, बर्थडे और डिनर पार्टी में स्पॉट किए गए हैं।

 

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr) on

बताया जा रहा है कि अपने बच्चों के खातिर रितिक और सुजैन दोनों एक दूसरे के दोस्त बन चुके हैं। अपने बच्चों के लिए दोनों ने एक बार फिर साथ रहने का फैसला किया है। खबर तो यहां तक यह भी है की रितिक एक बार फिर दूल्हा बन सकते हैं और अपनी पत्नी सुजैन से शादी कर सकते हैं।  

 

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr) on

फिल्मों की बात करें तो रित‍िक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म 'सुपर 30' की तैयारी में लगे हैं। फिल्म की र‍िलीज डेट जनवरी में है। खास बात तो यह है की रितिक के ये फिल्म कंगना रनौत की 'मण‍िकर्ण‍िका' से क्लैश हो सकती है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.