Friday, Jun 09, 2023
-->
husband-ranveer-singh-praises-deepika-look-in-met-gala

#MetGala में दीपिका के प्रिंसेस लुक को देख पति रणवीर ने किया ये कमेंट

  • Updated on 5/8/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की स्टार दीपिका पादुकोण (deepika padukone) ने हाल ही में न्यूयॉर्क में आयोजित हुए मेट गाला 2019 (met gala 2019) में जलवे बिखेरते हुई नजर आईं। यहां एक बार फिर उन्होंने अपनी ड्रेस की वजह से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान दीपिका की स्टाइलिस्ट ने इंस्टाग्राम पर उनकी एक तस्वीर शेयर की जिसपर अब दीपिका के पति रणवीर सिंह (ranveer singh) ने भी कमेंट किया।

जी हां, एक तरफ जहां दीपिका के फैंस उनके मेट गाला लुक की तारीफ करते थक नहीं रहे, वहीं उनके पति रणवीर सिंह ने भी कमेंट करते हुए लिखा 'लव इट, स्मेशिंग'। बता दें कि इस बार मेट गाला की थीम है Camps: Notes on fashion थी।

ऐसे में दीपिका ने 3डी प्र‍िंटेड पीस को कम्बाइंड करके पिंक कलर का गाउन पहना था। वहीं अपने इस डिजनी लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने कानों में पिंक इयररिंग्स के साथ बालों में भी हेयर एकस्सेरि भी लगाया। इस लुक में दीपिका किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थी। 

शेख मुजीबुर रहमान पर भारत बांग्ला फिल्म का डायरेक्शन करेंगे श्याम बेनेगल

वहीं जब देसी गर्ली प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) का पहला लुक सामने आया तो सभी  हैरान रह गएं। जी हां, सोशल मीडिया (social media) पर लगातार प्रियंका के लुक के फनी मीम्स (funny memes) बन रहे हैं जिसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

प्रियंका यहां अपने पति निक जोनस (nick jonas) के साथ नजर आईं। इस बीच दोनों की केमेस्ट्री वाकई में देखने लायक थी।

वहीं सबसे खास पल तो वो रहा जब दोनों ने सबके सामने पिंक कारपेट (pink carpet) पर एक दूसरे को किस किया। 

सिद्धार्थ माल्या ने अपने 32वें जन्मदिन पर शेयर कीं आकर्षक तस्वीरें

वहीं प्रियंका के फैशन स्टेटमेंट की बात करें तो इस बार उनका लुक बिलकुल अलग दिखा। प्रियंका ने सॉफ्ट पेस्टल मल्टीकलर का गाउन पहना था जिसमें फैदर लगा हुआ था।

वहीं सिर पर क्राउन पहन कर उन्होंने अपने लुक को पूरा किया। देखा जाए तो प्रियंका का इस बार का लुक काफी डिफरेंट था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.