नई दिल्ली/टीम डिजिटल। यो यो हनी सिंह (yo yo honey singh) के नवीनतम गीत "गुड़ नालो इश्क मीठा" (gudh nalo ishq meetha) को अपने आकर्षक पंजाबी भांगड़ा बीट्स और पंजाबी संस्कृति के रंगीन दृश्य चित्रण के लिए दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि यो यो ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है!
'साहो' से एक और पोस्टर हुआ रिलीज, अरुण विजय का पहला करैक्टर पोस्टर आया सामने इस खूबसूरत पंजाबी गीत के रीमेक की सफलता से खुश, ऑरिजिनल गाने के गायक मलकीत सिंह ने यो यो हनी सिंह के साथ सहयोग करने पर खुशी व्यक्त की है। मलकीत सिंह ने शेयर किया," यह सहयोग सुनिश्चित करेगा कि यह रीजनल गीत है और यह रीजनल गायक है। हनी सिंह ने परफेक्शन के साथ इस गाने को मेरे साथ गाया है। मैं बेहद खुश हूं और यो यो हनी सिंह पर गर्व है।" गीत के निर्माण और इसके विकास के इतिहास के बारे में हमें रोचक जानकारी देते हुए और गाने को मॉडर्न टच देने के बारे में बात करते हुए, मलकीत सिंह ने साझा किया, -
"मैं कह सकता हूं कि हमने इस गीत को '86 - '82 में रिकॉर्ड किया था। युवाओं के स्वाद के अनुरूप इसे रीमेक करते हुए, मैंने महसूस किया कि इस गाने को इस तरह गाकर मॉडर्न टच दिया जा सकता है- गुड़ नालो इश्क़ मिठा यो यो, गुड़ नालो इश्क़ मीठा यो यो, रब्बा लग ना किसी नु जावे, गुड़ नालो इश्क़ मीठा!"
दोस्ती का छाया खुमार 'छीछोरे' का ट्रेलर महज एक दिन में 20 मिलियन बार देखा गया 'गुड़ नालो इश्क़ मीठा' गाने को इंटरनेट पर आये हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ है और इस वक़्त यह 34 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है, जो इस बात का प्रमाण है कि यो यो हनी सिंह के प्रशंसक पूरे देश और दुनियाभर में इस गाने को खूब पसंद कर रहे है। साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।
रजनीश दुग्गल और पूजा बिष्ठ ने अपनी फिल्म 'मुश्किल' का किया प्रमोशन, देखिए Exclusive Pics यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को अपना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है। वर्तमान में, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं जिसका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। फिल्मों से लेकर सिंगल तक, यो यो का हर गाना एक चार्टबस्टर साबित हुआ है जिसने उनके आगामी गाने के प्रति दर्शकों को अधिक प्रत्याशित कर दिया है!
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
जिस क्षण नेता राजनीति में धर्म का उपयोग बंद कर देंगे, नफरती भाषण...
डीडीसीडी के जैस्मीन शाह के मामले पर उपराज्यपाल ने हाई कोर्ट में रखा...
कर्नाटक के कोलार से ‘सत्यमेव जयते' अभियान शुरू करेंगे राहुल गांधी
सरकार ने कोर्ट में कहा - सहारा समूह की सहकारी समितियों के निवेशकों को...
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने PM मोदी पर ‘भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान' चलाने...
केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले - ED, CBI ने सभी भ्रष्ट लोगों को एक...
अदालत ने EWS आरक्षण की याचिका पर केंद्र और जामिया यूनिवर्सिटी का रुख...
अगर राहुल अयोग्य हैं तो महिलाओं की भावनाओं को आहत करने के लिए मोदी पर...
19,000 से ज्यादा SC, ST और OBC छात्रों ने उच्च शिक्षण संस्थानों की...
शेयर ब्रोकर की धोखाधड़ी पर लगाम लगाने को नियम बनाएगा SEBI