Thursday, Jun 01, 2023
-->

Video: मेलबर्न में ऐश्वर्या-आराध्या ने फहराया भारतीय झंडा

  • Updated on 8/12/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल। ऐश्वर्या राय बच्चन भारतीय सिनेमा को विश्व स्तर पर अलग पहचान दिलाने वालीं शख्सियत में से एक हैं। वह अपनी योग्यता और आकर्षण के कारण ही पूरे विश्व में विख्यात हैं।

Navodayatimesहमने बताया था की ऐश्वर्या राय बच्चन मेलबर्न के बेहद प्रतिष्ठित फेडरेशन स्क्वायर में भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराएगी। यह गौरव भारतीय सिनेमा में पहली बार ऐश्वर्या को प्राप्त हुआ है।

Video: बिग बी ने इस अनोखे तरीके से प्रस्तुत किया 'राष्ट्रगान'

ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ मेलबर्न में आईएफएफएम 2017 में भाग लेने के लिए पहुंची हुई हैं। 

आज सुबह यानी 12 अगस्त की सुबह ऐश्वर्या ने फेडरेशन स्क्वेर में इंडियन नेशनल फ्लैग फहराया। वो खुद भी सफेद अनारकली में नजर आईं तो उनके साथ बेटी आराध्या भी सफेद पारंपरिक परिधान में थी।

अमिताभ के पैर में आया फ्रैक्चर, फिर भी जारी हैं शूटिंग

ऐश्वर्या राय ने झंडा फहराने के बाद वहां के आयोजकों का धन्यवाद भी दिया तो वहीं आराध्या वहीं पर खेलती नजर आईं। ऐश्वर्या राय ने कहा है कि  'स्वतंत्रता दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। वह शुक्रगुजार हैं कि उन्हें यहां आकर इतना सम्मान मिला। हम इसे हमेशा जिंदगी भर याद रखेंगे।'

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.