Thursday, Mar 30, 2023
-->
jahnavi-kapoor-looks-super-hot-in-yellow-swimwear-shares-photos

Yellow Swimwear में जाह्नवी कपूर लगी सूपर हॉट, मालदीव में लूटे सनसेट के नज़ारें, शेयर की तस्वीरें

  • Updated on 12/9/2022
  • Author : Diksha Raghuwanshi

नई दिल्ली, टीम डिजिटल। जाह्नवी कपूर इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। जाह्नवी ने खुद की लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं, वह पीले रंग की बिकनी में सनसेट देखने के लिए नेट पर चिल कर रही है। अभिनेत्री ने अपने बिखरे बाल, एंडलेस समुद्र की एक तस्वीर भी सांझा की।

जाह्नवी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "बिखरे बाल, इंद्रधनुषी आसमान, नमकीन हवाएं और एक एंडलेस सागर।" उनके दोस्त ओरहान अवात्रमणि ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए कहा, "मरमेड हेयर डोंट केयर।" कई ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “कमाल”। कई लोगों ने उन्हें 'हॉट' भी कहा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

बीते गुरुवार को जान्हवी ने मालदीव में अपने दिन की कई तस्वीरें साझा कीं। दिन के अलग-अलग समय पर क्लिक की गई तस्वीरों में वह अलग-अलग आउटफिट्स में नजर आईं। उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, 'पिछले 24 घंटे मजेदार रहे।”

PunjabKesari

एक तस्वीर में उन्हें जिम के कपड़ों में दिखाया गया है जब वह सुबह वर्कआउट करती हैं। वह दिन में समुद्र में अपने समय का आनंद लेते हुए एक फ्लोरल स्विमसूट और मैचिंग कैप में नजर आ रही हैं। वह नारंगी और पीले रंग के ब्लाउज और स्कर्ट में नंगे पांव भी चलीं। समुद्र के किनारे खड़े होकर जाह्नवी आइसक्रीम का आनंद लेती भी दिखीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जान्हवी के लिए 2022 एक प्रोटक्टिव साल रहा। फिल्म ‘गुड लक जेरी’ में उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रशंसा मिली। उन्होंने जुलाई में डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज़ होने वाली सिद्धार्थ सेनगुप्ता की फिल्म में शीर्षक भूमिका निभाई। इसके बाद ‘मिली’ जो पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। उन्होंने अपने पिता बोनी कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई।

PunjabKesari

जान्हवी पहले ही वरुण धवन के साथ ‘बवाल’ की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं और अभी वे राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ पर काम कर रही हैं। वह फिल्म में एक क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगी।

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.