Friday, Jun 02, 2023
-->
janhvi-kapoor-birthday-special-unseen-pictures

B'day Special: भगवान में भी पूरी आस्था रखती हैं ग्लैमरस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर

  • Updated on 3/5/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कपूर खानदान की लाडली बेटी जाह्नवी कपूर आज 22 साल की हो गईं हैं। जाह्नवी अपने फैशन स्टाईल की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं और जहां भी जाती हैं सबकी निगाहें उन्हीं पर टिक जाती है। शुरुआत से ही जाह्नवी अपने ग्‍लैमरस लुक से सबको दीवाना बनाती आईं हैं। 

वैसे जाह्नवी अपने जन्मदिन से एक दिन पहले शिव की नगरी काशी में हैं। मंगलवार को जाह्नवी ने काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद जाह्नवी ने दोपहर की भोग आरती भी देखी। 

जाह्नवी के पिछले जन्मदिन से कुछ ही दिन पहले उनकी मां श्रीदेवी का निधन दुबई में हो गया था। जाह्नवी ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्‍कूल से स्‍कूलिंग की और उसके बाद लॉस एंजिलिस से थियेटर और फिल्‍म निर्माण की पढ़ाई की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Definitely a jhakaas moment for me. Thank you @raghavendra.rathore @nexaexperience and Mr. Tarun Garg and Mr. R.S Kalsi

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on Feb 13, 2019 at 4:29am PST

जाह्नवी की मां श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार थी। जाह्नवी की एक सगी बहन खुशी कपूर और स्टेप सिस्टर अंशुला और भाई अर्जुन कपूर है। जाह्नवी का पूरा परिवार ही फिल्मी बैकग्राउंड से है। जाह्नवी चाचा अनिल कपूर एक सुपरस्टार रहे हैं। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

👯‍♀️ #voguebffs

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on Jan 23, 2019 at 1:52am PST

जाह्नवी ने बॉलीवुड में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ इशान खट्टर नजर आए थे। फिल्म 6 जुलाई को रिलीज हुई थी। इसके अलावा खबरें हैं कि वे 'तख्त' और 'रणभूमि' में नजर आएंगी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

🥑

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on Dec 12, 2018 at 12:36am PST

वैसे जाह्नवी की मां श्रीदेवी का साउथ फिल्मों से खास नाता रहा है, जिस वजह से महेश बाबू के आपोजिट एक बड़ी फिल्‍म का ऑफर जाह्नवी को भी आया था लेकिन इस स्‍टार डॉटर ने इस फिल्‍म में काम करने से मना कर दिया था।

जाह्नवी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

😈

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on Sep 25, 2018 at 2:49am PDT

कुछ समय पहले तक ये खबरे भी थी कि जाह्नवी कपूर, शिखर पहाडिया संग अफेयर में थी। दोनों की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें दोनों किस करते दिखे थे। शिखर पहाडिया राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.