Wednesday, Mar 22, 2023
-->
janhvi-kapoor-enjoy-vacation-in-maldives-with-shikhar-pahariya

Janhvi Kapoor अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची मालदीव, एंजॉय कर रहीं वेकेशन

  • Updated on 12/10/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जान्हवी कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहतीं हैं। एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस फोटोज और वीडियोज शेयर करके अपने फैंस को टाइम टू टाइम अपडेट करती रहतीं हैं। हाल ही में जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनसे उनके फैंस को लग रहा है कि जान्हवी अपने एक्स बॉयफ्रैंड शिखर पहरिया के साथ मालदीव में वेकेशन एंजॉय रहीं हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

 

आपको बता दें कि जान्हवी इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अपने इंटाग्राम हैंडल पर मूनलाइट में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें जान्हवी व्हाइट  कटआउट ड्रेस में कहर ढ़ाती नजर आ रहीं है। एक्ट्रेस के इस ग्लैमरस लुक को देख कर उनके फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)


 रेडिट यूजर ने शनिवार को एक पोस्ट साझा की, जिसमें शिखर पहाड़िया द्वारा पोस्ट की गई एक मूनलिट फोटो थी, जो बिल्कुल जान्हवी कपूर की फोटो से मेल खा रही थी, इसपर कैप्शन में लिखा था कि "तो जान्हवी और वीर पहाड़िया मालदीव में एक साथ समय बिता रहे हैं।" 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

 

जान्हवी ने इससे पहले भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मालदीव की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। फैंस इन पर फोटोज पर अपने प्यारे-प्यारे कमेंट्स करके उन पर अपना प्यार लुटा रहें हैं।  

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.