Tuesday, May 30, 2023
-->
janhvi-kapoor-first-look-gunjan-saxena-biopic

जाह्नवी कपूर की फिल्म का पहला लुक हुआ Viral, इस pilot की बॉयोपिक में आएंगी नजर

  • Updated on 12/26/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्म 'धड़क' से बॅालीवुड में डेब्यू करने वाली दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को लेकर एक खास खबर सामने आई है कि वे जल्द IAF पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। जिसका पहला लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Navodayatimes

हालांकि इस बात की कोई ऑफ‍िश‍ियल अनाउंनसमेंट नहीं हुई है कि यह तस्वीर उनके इसी फिल्म की है लेकिन दावा किया जा रहा है कि फिल्म में जाह्नवी कपूर कुछ इसी लुक नजर आने वाली हैं। 

सारा और कार्तिक आर्यन की यह तस्वीर इंटरनेट पर मचा रही है धूम

बता दें कि गुंजन सक्सेना एक बहादुर पायलट थीं जोकि करगिल युद्ध के दौरान की पहली भारती पायलट थीं। बताया जाता है कि एक जंग के दौरान उन्होंने बड़ी बहादुरी से दुश्मनों का सामना कर हमारे देश के जख्मी सैनिकों को करगिल से अस्पताल पहुंचाने में बड़ी मदद की थी। इस साहस के लिए उन्हें शौर्य चक्र से भी सम्मानित किया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

🌟 #JanhviKapoor

A post shared by Janhvi Kapoor Fc✨ (@jhanhvikapoor) on Dec 25, 2018 at 4:30am PST

वहीं जाह्नवी की फिल्मों की बात करें तो इस बायोपिक के अलावा वे जल्द करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली हैं, जिसकी घोषणा करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर की थी। फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर नजर आएंगे।ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी, जो कि साल 2020 में रिलीज की जाऐगी। बता दें कि इस फिल्म को करण जौहर खुद डायरेक्ट करेने वाले हैं।

 Video: 'चीट इंडिया' में रिक्रिएट हुआ फिल्म 'सत्यमेव जयते' का यह हिट सॉन्ग

इसके अलावा जाह्नवी कई सारे फैशन शो में रैंप वॉक करती हुई नजर आई हैं। जाह्नवी ने पहली बार लैक्मे फैशन वीक 2018 में वॉक किया था जिसमें उन्होंने जमकर अपने जलवे बिखेरे थे।

 

उन्होंने पींक कलर का लहंगा चोली पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही थीं। शो में जाह्नवी नचिकेत बार्वे के लेटेस्ट कलेक्शन मिलेनियल महारानीज को प्रमोट करती नजर आईं।

बता दें कि यह जाह्नवी का पहला रैम्प वॉक था, बावजूद इसके वह काफी कॉन्फ‍िडेंट दिखीं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.