Sunday, Sep 24, 2023
-->
janhvi kapoor gifts herself a new car keeping mother sridevi memories

मां को याद कर जाह्नवी कपूर ने खुद को गिफ्ट की नई कार, ये है कनेक्शन

  • Updated on 10/19/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी (Sri Devi) की बेटी जाह्नवी कपूर (Jahnvi kapoor)  अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर खूब लाइमलाइट में बनी रहती हैं। जाह्नवी का अपमी मां श्रीदेवी से आज भी बेहद प्यारा कनेक्शन हैं। भले ही श्रीदेवी आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन जाह्नवी उन्हें आज भी बहुत मिस करती है। वहीं हाल ही में जाह्नवी ने अपने आप को एक नई कार Mercedes Maybach  गिफ्ट की हैं। बता दें इस गाड़ी का श्रीदेवी से भी कनेक्शन हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

My angel 💕

A post shared by Sridevi Kapoor (@sridevi.kapoor) on Aug 1, 2017 at 3:34pm PDT

आपको बता दें श्रीदेवी के पास भी सफेद रंग की Mercedes गाड़ी थी। जिसकी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट पर MH 02 DZ 7666 लिखा था। बता दें अपनी मां की गाड़ी की नंबर प्लेट को अपना बनाना जाह्नवी के लिए काफी खास है। 

एकता कपूर की अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं जाह्नवी कपूर

ये होंगे जाह्नवी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जाह्नवी के वर्कफ्रंट की बात करे तो वह जल्द ही फिल्म  'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में नजर आएंगी। ये फिल्म 13 मार्च, 2020 को रिलीज होगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

I spy with my little 👁 ... 🍦

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on Oct 2, 2019 at 6:51am PDT

एकता कपूर की अगली फिल्म में नजर आएंगी जाह्नवी
इस वक्त जाह्नवी के हाथ रूह अफ्जा (Rooh Afza), तख्त (Takht) और दोस्ताना 2 (Dostana 2) जैसी फिल्में हैं। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि जाह्नवी जल्द ही एकता कपूर की अगली फिल्म में भी नजर आ सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक फिल्हाल एकता ने अभी अपनी अगली फिल्म के लिए जाह्नवी से बात की है।

अपनी शादी को लेकर जाह्नवी कपूर ने खोला बड़ा राज, इस मंदिर में लेंगी फेरे

वहीं इसी बारे में बात करने के लिए जाह्नवी भी एकता के ऑफिस गई थीं। जैसे ही जाह्नवी वहां से बाहर निकली तो पपराजी ने उन्हें घेर लिया। वो सभी की ओर स्माइल करके वहां से चली गईं। 

इस लिए हुई थीं ट्रोल
हाल ही में जाह्नवी हरिंदर सिक्का की किताब 'कॉलिंग सहमत' के विमोन में आई थी। इस दौरान उन्होंने एक गलती कर दी जिस वजह से उन्हें ट्रोलर्स का निशाना बनना पड़ा। बता दें जाह्नवी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसमें उन्होंने किताब उल्टी पकड़ी हुई थी। इस दौरान जाह्नवी ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। 

अपनी बहन से मिलने न्यूयॉर्क पहुंची जाह्नवी कपूर, शेयर की ये तस्वीर

जाह्नवी का मजाक उड़ाते हुए ट्रोलर्स उन्हें कह रहे है यह वह सेलेब्स हैं जिनके साथ हम सेल्फी लेने के लिए पागल रहते हैं, लेकिन ये ऐेसे लोग हैं जो बुक तो पकड़ नहीं सकते। एक अन्य यूजर ने लिखा "बुक लॉन्च पर पहुंच गई हो, कम से कम बुक पकड़ना तो सीख लो। 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.