Wednesday, Oct 04, 2023
-->
janhvi-kapoor-photos-viral-on-social-media-at-isha-ambani-enganement

ईशा अंबानी की सगाई में अपने लुक से जाह्नवी कपूर ने खींचा सबका ध्यान

  • Updated on 9/24/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी  में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने अपने लुक से सबका दिल जीत लिया है। हाल ही में ईशा अंबानी और उनके होने वाले पति ने इटली में सगाई की है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने भी शिरकत की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

More pics of beautiful Janhvi Kapoor from Lake Como, Italy where she has gone to attend wedding festivities of Isha Ambani.

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) on Sep 21, 2018 at 11:42pm PDT

इसी बीच दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। उन्होंने एक बार फिर से अपने लुक से सबको दीवाना बना दिया है। 

शादी को लेकर एकता कपूर ने किया बड़ा खुलासा, बताई ये वजह

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Beautiful Janhvi in Lake Como for Isha Ambani's engagement. @instantbollywood ❤️ ❤️ ❤️

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) on Sep 21, 2018 at 9:15pm PDT

जाह्नवी कपूर ने पार्टी में ब्लैक गाउन पहना था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जाह्नवी ने अपने लुक को पूरा करने के लिए स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ रेड लिपस्टिक लगाया था जिसमें वह काफी स्टाईलिश लग रही हैं।

बता दें कि पार्टी में अनिल कपूर, सोनम कपूर, आनंद आहूजा, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भी मौजूद थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

My New Life ❤💖👩‍❤‍💋‍👨

A post shared by Isha Ambani (@ambani.isha) on Sep 23, 2018 at 2:15am PDT

सगाई की रस्म इटली के Lake Como में होगी जहां पूरे 3 दिन तक यानि कि 23 तारीख तक जश्न चली। ये जश्न शुक्रवार 21 सितंबर से सा लेकर रविवार 23 सितंबर को एक शानदार फेयरवेल लंच के साथ खत्म हुई। सबसे खास बात यह रही कि तीन दिन के इस इवेंट का अलग-अलग नाम भी दिया गया था। 21 स‍ितंबर को होने वाले वेलकम लंच को 'Benvenuti A Como' नाम द‍िया गया था। वहीं 22 की सुबह होने वाले इवेंट का नाम 'Fiera Bella Italia' था और शाम को होने वाले डांस और ड‍िनर को  'Italianissimo' नाम द‍िया गया था, इसे अंग्रेजी में  that is 'Truly Italian' कहते हैं। इसके साथ ही  23 स‍ितंबर को होने वाले फेयरवेल लंच को  'Arrivederci Como' नाम था, ज‍िसका मतलब होता है 'Good bye Como'। 

फिल्म निर्देशक कल्पना लाजमी का मुंबई में हुआ निधन, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

ईशा अंबानी इस साल दिसंबर में आनंद पिरामल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। सूत्रों के अनुसार आनंद और ईशा लंबे समय से दोस्त हैं और दोनों परिवारों के बीच चार दशक पुराना दोस्ताना है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy Daughter Day + Happy Engagement Day ❤😍🙌💐🎉

A post shared by Isha Ambani (@ambani.isha) on Sep 23, 2018 at 4:09am PDT

आपको बता दें कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल दोनो ही अरबपति बिजनेसमैन घरानों से ताल्लुक रखते हैं। एक तरफ ईशा रिलायंस जियो और फैशन ब्रांड को देख रहीं हैं तो दूसरी तरफ आनंद रूरल हेल्थकेयर कंपनी ई-स्वास्थ्य के अलावा रियल एस्टेट बिजनेस में काफी सक्रिय हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.