नई दिल्ली,टीम डिजिटल। आज मदर्स डे पर हर कोई अपनी मां को विश कर रहा है, ऐसे में जाह्नवी कपूर ने भी अपनी मां स्वर्गीय श्री देवी को याद करते हुए बचपन की एक फोटो शेयर की। फोटो में दोनों को कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। जाह्नवी कपूर ने फोटो के साथ ही एक खूबसूरत नोट भी लिखा है।
जाह्नवी कपूर की मां श्रीदेवी का 2018 में दुबई में निधन हो गया था। उनके निधन से उनके फैंस हैरीन थे। अब मदर्स डे पर जाह्नवी कपूर ने मां की एक पुरानी फोटो शेयर की है। फोटो में जाह्नवी कपूर को ब्लू और व्हाइट कलर का फ्रॉक पहने देखा जा सकता है। उनके बाल बंधे हुए हैं। श्रीदेवी उन्हें पकड़े हुए हैं और वह मुस्कुरा रहीं हैं।
जाह्नवी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "तस्वीरें खत्म हो रही है लेकिन यादें नहीं। दुनिया की सबसे अच्छी मां। आप मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हो। मैं आपको मिस करती हूं।" उनकी पोस्ट पर समांथा रुथ प्रभु, महीप कपूर और नताशा पूनावाला ने रिएक्ट किया। कई लोगों ने श्रीदेवी को याद किया है।
View this post on Instagram A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) जाह्नवी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही श्रीदेवी का निधन हो गया था। वहीं, खुशी कपूर जल्द जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। जाह्नवी कपूर जल्द फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में नजर आएंगी। Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।Janhvi Kapoor late SrideviMOTHER Mothers DayEMOTIONAL POSTPICTURE comments
View this post on Instagram
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)
जाह्नवी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही श्रीदेवी का निधन हो गया था। वहीं, खुशी कपूर जल्द जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। जाह्नवी कपूर जल्द फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में नजर आएंगी।
विदेशों से धन भेजने को सुगम बनाने के लिए कई देशों से बातचीतः RBI...
इस्कॉन ने मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा
पॉक्सो कानून में यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र में बदलाव की सलाह...
वेदांता विभिन्न कारोबार को करेगी अलग, बनाएगी 5 कंपनियां
‘इंडिया' गठबंधन, CBI जांच को लेकर केजरीवाल ने दिया PM मोदी को चैलेंज
पाकिस्तान : आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 52 लोगों की मौत, करीब 50...
मथुरा: पंजाब की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी...
दिल्ली जूलरी शॉप में डकैतीः 18 किलो गोल्ड बरामद, दो लोग हिरासत में
उज्जैन में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में ऑटो रिक्शा चालक...
DHL एक्सप्रेस पार्सल डिलीवरी की कीमतों में 6.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी