Saturday, Jun 03, 2023
-->
janhvi kapoor shares unseen throwback photos and videos from her old phone sosnnt

लॉक डाउन में जान्हवी कपूर को मिला अपना पुराना फोन, शेयर की कई सारी अनदेखी तस्वीरें

  • Updated on 6/5/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। श्रीदेवी (sridevi) की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर (janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वे आए दिन अपने फैंस के साथ कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। 

जाह्नवी के हाथ लगा उनका पुराना फोन
इसी बीच अब उन्होंने अपने पुराने फोन की कई सारी पुरानी तस्वीरें और वीडियोज को शेयर किया है जोकि खूब वायरल हो रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Found my old phone, found some fun memz

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on Jun 4, 2020 at 5:08am PDT

इसे शेयर करते हुए जान्हवी ने कैप्शन में लिखा कि 'आज मुझे अपना पुराना फोन मिला जिसमें कई सारी मस्ती भरी यादें निकली।' बता दें कि इस तस्वीरों में जान्हवी  बेहद खूबसूरत डांस करती हुईं भी नजर आईं जिसे उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जान्हवी का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

जान्हवी कपूर के घर के वर्कर्स पाए गए कोरोना पॉजिटिव
बता दें कि कुछ दिन पहले जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए यह जानकारी दी थी कि उनके घर का एक सहायक कोरोना पॉजिटिव पाया गया जिसके बाद घर में रहने वाले बाकी सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट हुआ जिसमें दो और लोग पॉजिटिव पाए गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Staying at home is still the best solution we have. Stay safe everyone 🙏🏻

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on May 19, 2020 at 5:07am PDT

जाह्नवी ने बोनी कपूर (Boney Kapoor) की तरफ से जारी किया गया एक मेसेज शेयर किया था जहां ये बताया गया कि उनके घर में 23 साल का एक वर्कर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही बोनी कपूर ने यह भी सूचित किया कि वह अपने बच्चों और दूसरे स्टाफ के साथ घर पर स्वस्थ व सकुशल हैं, और ना ही उनमें कोरोना के कोई लक्षण नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से लॉकडाउन शुरू हुआ, वे कहीं बाहर भी नहीं निकले हैं।

 

comments

.
.
.
.
.