Friday, Sep 29, 2023
-->
janhvi kapoor visits tirupati temple on her mom sridevi birthday

श्रीदेवी की जंयती पर तिरुपति मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर, देखें Photos

  • Updated on 8/13/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सुपरस्टार लेडी श्रीदेवी (Sridevi) का आज 56वां जन्मदिन है लेकिन एक बात का दुख जरूर है कि इस खास दिन पर वह हमार बीच नहीं है।  वहीं उनके जन्मदिन पर उनकी बड़ी बेटी जान्हवी कपूर (jhanvi kapoor)  आज तिरुपति मंदिर पहुंची। उनके साथ उनकी एक दोस्त भी गई है। इस खास मौके पर वह पूजा करती नजर आईं। बता दें फैंस को  जान्हवी का यह अंदाज बेहद अच्छा लगा। बता दें श्रीदेवी  दक्षिण भारतीय परिवार से हैं। 

वहीं  जान्हवी कपूर ने अपनी मां के जन्मदिन पर उनकी  प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रीदेवी की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। फैंस इस पोस्ट को बेहद पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि श्रीदेवी ने साल 2018, 24 फरवरी को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वहीं उनकी शानदार फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1979 में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, जिसके बाद वह कई सुपहिट फिल्में देकर इस इंडस्ट्री की पहली महिला सुपरस्टार भी बनी। यूं तो उनकी कई फिल्में हैं जिनकी जितनी बात की जाए कम है, लेकिन एक फिल्म ऐसी है जिसका नाम श्रीदेवी के साथ हर वक्त जुड़ा रहेगा। वो फिल्म है -'चांदनी'।

साल 1989 14 सितंबर को रिलीज हुई यश चोपड़ा की ये फिल्म 'चांदनी' श्रीदेवी के लिए उनके करियर का मील का पत्थर साबित हुई।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.