Saturday, Jun 10, 2023
-->
javed-akhtar-attacks-pakistani-in-pakistan-video-viral

लाहौर में Javed Akhtar ने पाकिस्तानियों के बीच बैठकर उन्हीं पर बोला हमला, देखें VIDEO

  • Updated on 2/21/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। देश से किसी भी मुद्दे पर  वह खुलकर बात करते हैं। उनके ट्वीट्स चर्चा में बने रहते हैं। वहीं अब एक बार फिर वह अपने बयान के लिए खबरों में आ गए हैं। 

लाहौर में Javed Akhtar ने पाकिस्तानियों के बीच बैठकर उन्हीं पर बोला हमला
दरअसल, हाल ही में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने उन्हें लाहौर में हुए फैज फेस्टिवल 2023 में  आमंत्रित किया था। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है जहां उन्होंने 26/11 मुंबई हमले का जिक्र करते हुए पाकिस्तान पर तंज कसा। 

वह कहते हैं कि 'हमने तो नुसरत और मेहदी हसन के बड़े-बड़े सोज किए. लेकिन आपके मुल्क में तो लता मंगेशकर का कोई फंक्शन नहीं हुआ। तो हकीकत ये है चलिए अब हम एक दूसरे पर  इल्जाम ना दें, अहम बात ये है आजकल जो फिजा इतनी गरम है, वो कम होनी चाहिए। हम तो बंबई के लोग हैं, हमने देखा हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ था। वो लोग नॉर्वे से तो नहीं आए थे, ना ही इजिप्ट से आए थे। वो लोग आपके मुल्क में अभी भी घूम रहे हैं। तो ये शिकायत अगर हर हिंदुस्तानी के दिल में है तो, आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।

इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तानी सिंगर अली जफर जावेद अख्तर के साथ जैम सेशन करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की जुगलबंदी लोगों को खूब पसंद आ रही है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.