Friday, Mar 24, 2023
-->
jennifer winget starts shooting for beyhadh 2

Beyhadh 2: फिर दिखेगा Maya का पागलपन, जेनिफर ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी

  • Updated on 8/22/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। टेलीविजन का मशहूर शो 'बेहद' (Beyhadh) एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। 'बेहद' (beyhadh) सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित किया जाता था। इस धारावाहिक को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं इसके खत्म होने के बाद शो के फैंस काफी दुखी भी हुए थे। लेकिन फैंस की पसंद को देखते हुए मेकर्स ने इस शो का दूसरा भाग बनाने का फैसला लिया है। बता दें 'बेहद 2' (beyhadh 2) की शूटिंग भी शुरू हो गई है।

Related image

सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 सेलिब्रिटीज में अकेले हैं अक्षय कुमार

माया को फिर से देखने के लिए बेताब हैं फैंस 
'बेहद' में माया (Maya) का किरदार काफी पॉप्यूलर हुआ था। इस किरदार को निभाने वाली टीवी की फेमस एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (jennifer winget) ने इस किरदार को शानदार तरीके से प्रेसेंट किया था। वहीं माया (Maya) ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई हुई है। फैंस जेनिफर को एक बार फिर से माया के रूप में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। 

जब पाकिस्तान ने की प्रियंका को एम्बैस्डर पद से हटाने की मांग तो कंगना ने दिया करारा जवाब

जेनिफर ने ट्विटर पर शेयर की शूटिंग की फोटो 
जेनिफर (Jennifer winget) ने 'बेहद 2' (Beyhadh 2) की जानकारी खुद अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करके अपने फैंस के साथ शेयर की है। हाल ही में जेनिफर ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है, "इस बात का अंदाजा लगाने का कोई मतलब नहीं की हम तीनों साथ में क्या कर रहे हैं। हम साथ में कुछ बेहद ही तूफानी करने वाले हैं। तैयार हो जाइए बेहद 2 के लिए। माया का पागलपन लौट रहा है"।

शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'निकम्मा' की शूटिंग शुरू, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

बेहद 2 के लिए फैंस हैं काफी एक्साइटेड 
जेनिफर के इस पोस्ट से ये तो साफ है कि उन्होंने 'बेहद 2' की शूटिंग शुरू कर दी है और एक बार फिर वो माया के दमदार किरदार में नजर आ सकती हैं। वहीं उनके इस पोस्ट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ गई है, क्योंकी शो के खत्म होने के बाद सभी को 'बेहद 2' का बेसबरी से इंतजार था।

#Lakmefashionweek 2019 Day 2: गर्लफ्रेंड का हाथ थामें रैम्प पर चले फरहान, लग रहे काफी हॉट

दर्शकों की डिमांड पर बन रहा है 'बेहद 2' 
अब ये इंतजार खत्म हो रहा है। आपको बता दें शो 'बेहद' की पॉप्यूलेरिटी इस हद तक थी की शो के बाद फैंस की डिमांड पर ही इसका दूसरा भार तैयार किया जा रहा है। बेहद में माया के किरदार को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिला था। वहीं फैंस माया के सभी डायलॉग को भी कॉपी करते दिखे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

The whole bloody thing was orchestrated!

A post shared by Jennifer Winget (@jenniferwinget1) on Apr 26, 2019 at 8:36am PDT

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.