Saturday, Jun 10, 2023
-->
Jr NTR and Janhvi Kapoor Begin Shooting For SS Rajamouli NTR 30

जान्हवी कपूर ने शुरू की NTR 30 की शूटिंग, शेयर की तस्वीरें

  • Updated on 3/23/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। श्रीदेवी की बड़ी बेटी बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अब साउथ इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह बहुत जल्द ‘एनटीआर 30’ में नजर आने वाली हैं। वहीं आज फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। जान्हवी ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि 'शुभ दिन। सबसे स्पेशल जर्नी की शुरुआत हुई है।' जान्हवी ने एनटीआर 30’ का क्लैपबोर्ड साझा किया है। 

फिल्म में जान्हवी साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के अपोजिट नजर आएंगी, जिसे लेकर वह बेहद एक्साइटेड हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जो 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी। वहीं जान्हवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एनटीआर 30’ के अलावा जान्हवी बहुत जल्द बॉलीवुड फिल्म 'बवाल' में भी नजर आने वाली हैं, जहां उनके अपोजिट वरुण धवन नजर आएंगे। फिल्म 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


 

comments

.
.
.
.
.