Friday, Sep 29, 2023
-->
jubin nautiyal takes on the hindi pop genre by distinctly co-composing ‘hai kaisi kaisi’

अब पॉप सिंगिंग करते नजर आएंगे Jubin Nautiyal, 'है कैसी कैसी' में सिंगर का दिखेगा अलग अवतार

  • Updated on 5/16/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। रोमांटिक और सेड सॉन्ग से सभी को दीवाना बनाने वाले जुबिन नौटियाल इस बार एक अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। सिंगर बहुत जल्द भूषण कुमार द्वारा निर्मित नए सॉन्ग 'है कैसी कैसी' में लीक से हटकर कुछ नया ट्राय करने वाले हैं। जुबिन ने दर्शकों और श्रोताओं की पसंद के हिसाब से पॉप शैली और दिल तोड़ने वाले सॉन्ग को एक साथ मिलाकर एक नया वर्जन तैयार किया है। 

जुबिन नौटियाल और रॉकी खन्ना द्वारा रचित इस सॉन्ग के बोल भी इन दोनों ने ही लिखे हैं। 'है कैसी कैसी' में जुबिन के साथ मॉडल समीरा मोरेरा भी नजर आने वाली हैं। सॉन्ग के म्यूजिक वीडियो को क्रेविक्सा ने डायरेक्ट किया है जिसमें समकालीन तत्वों के साथ सुंदर दृश्यों और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

इस बारे में जुबिन नौटियाल कहते हैं, ''है कैसी कैसी' सॉन्ग के जरिए मैंने कुछ अलग करने की कोशिश की है। यह सॉन्ग न केवल एक नया साउंडस्केप पेश कर रहा है, बल्कि इस बार वीडियो के साथ नया प्रयोग भी किया जा रहा है। इस गाने में फैंस मुझे एक अलग अवतार में देखेंगे।

comments

.
.
.
.
.