Tuesday, Jun 06, 2023
-->
justice for sushant campaign in california sosnnt

कैलिफोर्निया में लगा सुशांत का billboard, बहन ने वीडियो किया शेयर

  • Updated on 8/8/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सुशांत सिंहर राजपूत की मौत ने पूरे देश को हैरान परेशान कर दिया था। फैंस से लेकर उनके परिवार वाले शुरुआत से ही सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। सुशांत के चाहने वालों का यह दावा है कि सुशांत ने सुसाइड नहीं किया, उनका मर्डर हुआ है। 

सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए देश हुआ एकजुट, #Warriors4SSR कैंपेन की हुई शुरुआत

कैलिफोर्निया में लगा सुशांत का billboard
वहीं सिर्फ हमारे देश में ही नहीं बल्कि सुशांत को न्याय दिलाने के लिए अब दुनियाभर से लोग आवाज उठा रहे हैं। जी हां, सुशांत की बहन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैलिफोर्निया का एक वीडियो शेयर किया है जोकि वखूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा है 'कैलिफोर्निया में भाई का बिलबोर्ड'

इस वीडियो में कैलिफोर्निया के सड़कों के बीच ऊपर एक डिजीटल बोर्ड लगाया गया है जिसपर लिखा हुआ है  'जस्टिस फॉर सुशांत'। इसके साथ सुशांत की तस्वीर भी बनाई गई है। सुशांत के परिवार के साथ ही देश की जनता भी सुशांत केस में इंसाफ की उम्मीद लगाए बैठी है। इस केस को लेकर रोजाना सोशल मीडिया पर कई हैशटैग चल रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार पुलिस ने CBI को सौंपी केस डायरी

ऐसे में जब ये केस सीबीआई हैंडल कर रही है तो उनके फैंस और परिवार ने सोशल मीडिया पर एक और मुहीम छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत, अंकिता लोखंडे और एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति और कई बड़े दिग्गज लोग #Warriors4SSR के साथ जुड़कर इस कैंपेन को सफल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Believe you both are together ❤️ #warriors4ssr

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on Aug 7, 2020 at 8:43am PDT

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

We will get justice... we will find the truth!! 🙏#warriors4ssr #justiceforsushantsinghrajput #godiswithus

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on Aug 7, 2020 at 7:50am PDT

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.