नई दिल्ली/टीम डिजिटल। निर्देशक कमाल अमरोही कमाल की शख्सियत थे। आज 11 फरवरी को उनकी पुण्यतिथि है। कमाल ने अपने करियर में 5 फिल्मों का निर्देशन किया और पाचों फिल्मों से वो यादगार हो गए। कमाल को उनके योगदान की वजह से कभी भुलाया नहीं जा सकता। कमाल का 11 फरवरी, 1993 को निधन हो गया था। वैसे तो उनके बारे में बताने को बहुत कुछ है, लेकिन हम आज आपको उनकी लव स्टोरी से परिचित कराते हैं-
Grammy Awards updates: Eminem को पीछे छोड़ Drake ने मारी बाजी
कमाल अमरोही को इस शर्त पर फिल्म बनाना बिल्कुल पसंद नहीं था कि कोई पहले ही बोल दे कि फिल्म का बजट कम होना चाहिए। वे पूरे इत्मीनान से काम और खर्चा करते थे। कमाल की फिल्म ‘पाकीजा’ को बनने में लगभग 14 साल लग गए थे। आप इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें फिल्में बनाने में किसी तरह का समझोता करना पसंद नहीं था।
कमाल और मीना की लवस्टोरी बिल्कुल अलग है साथ होकर भी वे साथ न थे और प्यार बेपनाह था। दरअसल, एक बार मीना कुमारी को सड़क हादसे में काफी चोट लग गई। उन्हें पूणे के एक अस्पताल में भर्ती रखा गया। तब कमाल पहली बार उन्हें देखने अस्पताल गए। तब वहां मीना की छोटी बहन ने कमाल को बताया कि आपा तो मौसम्बी का जूस नहीं पी रही हैं। उसके बाद कमाल के सामने मीना एक बार में सारा जूस पी गई। कमाल 31 साल के थे और मीना 18 साल की।
बस इस मुलाकात के बाद अक्सर वे मीना से मिलने आते रहे और दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया। जब मुलाकात के लिए कुछ घंटे भी कम पडने लगे तो दोनों रोज एक दूसरे को खत लिखने लगे। मीना कुमारी के पिता को ये पसंद नहीं था कि उनकी बेटी की शादी कमाल से हो क्योंकी उनकी दो शादी पहले ही हो चुकी थी।
अब दोनोें की शादी भी अलग तरह से हुई। मीना कुमारी फिजियोथेरेपी के लिए एक क्लिनिक जाया करती थी। 8 बजे उनके पिता दोनों बहनों को वहां छोड़ देते थे और 10 बजे लेने आ जाते थे। 14 फरवरी, 1952 को इन्हीं दो घंटो में कमाल और मीना ने निकाह कर लिया। उन्होंने पहले सुन्नी रवायत से और फिर शिया रवायत से निकाह किया और फिर अपने पिता के घर ही चली गईं।
उनके बाद अगस्त 1953 में मीना कुछ कपड़ो के साथ, कमाल के घर आईं। मीना कमाल को चंदन कहती थीं और कमाल मीना को मंजू। दोनों के रिश्तों में कुछ ही समय बाद दरार आने लगी। मीना जिस वक्त अपने करियर के चरम पर थी।तब कमाल चाहते थे कि वे फिल्मों से दूरी बना ले। बस दोनों के आपसी अहम टकराने लगे और अलग होने में समय नहीं लगा।
अब नौबतखाने से देखें लालकिले का Bird Eye View
50 सालों से मिलता आ रहा है दादा साहेब फाल्के अवार्ड, पढ़ें इससे जुड़ी...
Morning Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें
पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
#PulwamaAttack: भारत को मिला अमेरिका का साथ, कहा- आतंकवाद का मिलकर...