Saturday, Sep 30, 2023
-->
kangana appears at khar police station sosnnt

पुलिस थाने पहुंची Kangana Ranaut, किसानों को कहा था 'खालिस्तानी'

  • Updated on 12/23/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत अकसर अपने विवादित बयानों की वजह से कानूनी मामलों में फंसी रहती हैं। वहीं अब एक्ट्रेस मुंबई के खार पुलिस स्टेशन पहुंची हैं। दरअसल, किसान आनदोलन के दौरान कंगना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था जहां उन्होंने आंदोलनकारियों को 'खालिस्तानी' कहा था। इसके बाद इस मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने उनके खिलाफ धारा 295A के तहत केस दर्ज किया था।

बता दें कि अपना बयान दर्ज करवाने के लिए बुधवार को ही कंगना को थाने पहुंचना था लेकिन वह आई नहीं। एक्ट्रेस ने पुलिस से छूट के लिए अपील करते हुए नई तारीख मांगी थी, लेकिन पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे में एक्ट्रेस को आज स्टेशन आना पड़ा। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.