Friday, Mar 31, 2023
-->
kangana ranaut mourns the death of pm narendra modi mother heeraben modi

कंगना रनौत ने PM Modi की मां हीराबेन के निधन पर जताया शोक

  • Updated on 12/30/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज 30 दिसंबर को निधन हो गया। 100 साल की उम उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। वहीं जैसे हीं यह खबर सामने आई,  बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने फौरन इसपर अपना रिएक्शन दिया है। कंगना ने पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। उन्होंने लिखा 'इस कठिन समय में भगवान प्रधानमंत्री जी को धैर्य और शाति दें।'

आज सुबह 3.30 बजे  हीराबेन ने‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में अपनी आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के मुातबिक, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की वजह से बुधवार की हीराबेन को भर्ती करवाया गया था। बता दें कि इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।" 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.