Monday, Sep 25, 2023
-->
kangana-ranaut-relationships-hrithik-roshan-aditya-pancholi-controversy

कंगना ने किए चौकाने वाले खुलासे, कहा सबने दिया धोखा

  • Updated on 3/19/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बेबाक और बिंदास कंगना रनौत एक बार फिर से चर्चे में आ गयी हैं, इस बार फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपने बेबाक स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। 

 दिव्यांका ने लगाए एलियन के साथ ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

हाल ही में एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम के दौरान कंगना ने बताया कि 16 साल से 31 साल की उम्र तक उनके कई अफेयर रहे, लेकिन उन्हें सबने धोखा दिया, ना कि उन्होंने। कंगना आगे बताते हुए कहती हैं कि उनके लिए रिलेशनशिप का मतलब सिर्फ फिजिकल होना ही नहीं है। 

उन्हें हर रिलेशनशिप के बाद लगा कि यह उनका आखिरी रिलेशन होगा लेकिन अफसोस ऐसा कभी हो ना पाया। कंगना के मुताबिक जितने लोगों ने उन्हें धोखा दिया है वह वापस लौट कर भी आए हैं, लेकिन सब कुछ पीछे छोड़ कंगना लाइफ में आगे बढ़ती चली गयीं।

कपिल ने कहा- अफवाह न फैलाएं सुनील ग्रोवर, मैंने उन्हें 100 बार किया था कॉल

Navodayatimes

Navodayatimes

बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कंगना का नाम सूरज पंचोली, अध्ययन सुमन और रितिक रोशन के साथ जुड़ चुका है। इन तीनों के साथ कंगना ने अपने अफेयर्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.