Wednesday, May 31, 2023
-->
kangana-ranauts-team-accuses-deepika-padukone-sosnnt

कंगना ने दीपिका पर लगाया यह गंभीर आरोप, कहा- जेएनयू प्रोटेस्‍ट की साजिश रची थी

  • Updated on 7/30/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की बेबाक अदाकार कंगना रतौन इन दिनों अपने विवादित बयानों को लेकर खूब खुर्खियों में छाई हुई हैं। शुरुआत से ही सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए अपनी आवाज बुलंद करती आ रही कंगना ने बॉलीवुड के कई बड़े डायरेक्टर्स, प्रोडज्यूसर्स, एक्टर्स पर निशाना साधते हुए उनके नेपोटिज्म फैलाने का आरोप लगाया है। 

कंगना की टीम के निशाने पर करण, आलिया के बाद दीपिका पादुकोण

कंगना ने दीपिका पर लगाया यह गंभीर आरोप
ऐसे में अब कंगना ने बॉलीवुड की सुपरस्टार दीपिका पादुकोण पर भी हमला बोल दिया है। जी हां, कंगना की टीम ने एक तस्वीर और आर्टिकल शेयर किया है जहां यह लिखा हुआ है कि दीपिका ने कंगना और सुशांत को अपने शादी में आमंत्रित नहीं किया था। आगे यह भी लिखा हुआ है कि दीपिका ने पाकिस्तानी एजेंट को काम पर बुलाया और जेएनयू विवाद की साजिश रची।

इतना ही नहीं, इससे पहले कंगना ने दीपिका के ऊपर लोगों के डिप्रेशन के नाम पर धंधा चलाने का आरोप लगाया है। कंगना की टीम ने ट्विटर पर दीपिका पर  आरोप लगाते  हुए लिखा- मुंबई पुलिस के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। सुशांत के परिवार ने कहा कि वह उन पर विश्वास नहीं कर सकते हैं। 'मेरे बाद दोहराएं' गैंग पर भी उनके परिवार को भरोसा नहीं है। डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को यह बात ध्यान रखनी चाहिए।'इसके साथ ही उन्होंने दीपिका को भी टैग किया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.